डेस्कः यूपी के मैनपूरी जिले से एक अनोखा किस्सा सामने आया है । जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। जहां 52 वर्षीय महिला ने अपनी असली उम्र छिपाने और खूबसूरत दिखने के लिए फेस फिल्टर का इस्तेमाल किया। इस डिजिटल जादू का असर इतना गहरा पड़ा कि 26 साल का युवक उस पर फिदा हो गया और दोनों के बीच प्रेम कहानी की शुरुआत हो गई । लेकिन जब युवक के सामने हकीकत आई तो उसने ऐसा कदम उठाया जिसकी वजह से रानी अब इस दुनिया में नहीं है।
बिना कपड़ों के सो रही महिला को सफाई कर्मियों ने देखा, पता चलने पर दंपत्ति कर दी यह डिमांड
दरअसल , मैनपुरी का 26 वर्षीय युवक अरुण राजपूज ,जिसने इंस्टाग्राम पर एक लड़की की फोटो देखी जो फिल्टर से इतनी जवां और खूबसूरत लग रही थी कि उसका दिल तुरंत उसकी ओर खिंच गया। जिसके बाद अरुण और वह लड़की से रोज बातचीत करने लगें । अरुण हर चैट में अपने दिल की बात कहता , शादी का ख्वाब बुनता और सोचता कि यह वही लड़की है , जिसके साथ जिंदगी बिताना चाहते है । लेकिन सच्चाई सामने आने पर अरुण को जोरों का झटका लग गया।
छतरपुर में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल लेकर पहुंचा पति, कल ही CM ने किया था दौरा- VIDEO
खूबसूरत और जवां दिखने वाली लड़की असल में 52 साल की रानी थी। जिसके चार बच्चे भी है। रानी ने अपनी उम्र छुपाने के लिए फिल्टर का इस्तेमाल किया था , और कई महीनों तक बीना एक दूसरे से मिले चैट पर बात करते रहे इस बीच दोनों में दोस्ती हो गई और फिर यह दोस्ती प्यार में तबदील हो गई। पर जब अरुण रानी से मिलने आया , तो वह रानी को देख चौक गया और उसके सारे सपनों पर पानी फेर गया ,अरुण जिस सुंदर लड़की से चैट पर बात करता था। वह असल में उससे बहुत बड़ी उम्र की महिला थी । वहीं इस झटके ने अरुण को मानसिक रूप से परेशान कर दिया । दोस्ती , पैसा का लेन-देन और शादी का दबाव सब मिलकर उसे उस भयानक स्थिति में ले गया, जहां उसने ऐसा कदम उठाया जिसकी वजह से रानी अब इस दुनिया में नहीं है।
गजब! गर्लफ्रेंड का फोन था बिजी, आशिक ने इश्क में काट दी गांव की बिजली; देखें वीडियो
जानकारी के मुताबिक , पुलिस जांच में पता चला कि अरुण राजपूज मैनपुरी का निवासी है, और लगभग डेढ़ साल पहले उसने इंस्टाग्राम पर रानी से संपर्क किया था। शुरूआत में दोनों के बीच केवल सामान्य बात चीत होती थी । लेकिन धीरे – धीरे यह दोस्ती गहरी हो गई । दोनों ने कई बार होटल और सार्वजनिक जगहों पर मिलकर बात की , इसी तरह पैसे का लेन देन भी शुरू हो गया । पुलिस के पूछताछ में पता चला कि रानी ने शादी करने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया और अरुण से डेढ़ लाख रुपये की भी मांग कि थी।
जब तुम्हारी डिलीवरी होगी तो… कांग्रेस MLA ने सभी के सामने महिला पत्रकार से कही ऐसी बात
रानी ने अरुण को धमकी दी थी , यदि तुम शादी नहीं किए तो मैं पुलिस में शिकायत करूँगी। इस धमकी ने अरुण को मानसिक रूप से परेशान कर दिया । आरोपी ने बताया कि शादी और पैसे कि मांग के चलते वह लगातार तनाव में था। पुलिस के अनुसार रानी और अरुण के बीच कई बार बात चीत हुई है। लेकिन रानी की लगातार मांग और दबाव ने युवक को घबरा दिया और उसने सोचा इस समस्या का हल केवल एक ही तरीका हो सकता है।
जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती, तीन राउंट चली गोली, दुकानदार को पीटा, देखिये CCTV फुटेज
10अगस्त को रानी मैनपूरी आई। दोनों भावंत चौराहे से खरपरी के बंबा किनारे झाड़ियों में पहुंचे। वह बात चीत के दौरान रानी ने फिर से शादी और पैसे की मांग की। अरुण ने पुलिस को बताया कि यही मैंने पूरी ताकत से चुन्नी को कस दिया। रानी की आवाज नहीं निकली और वह वहीं दम तोड़ दीं ।हत्या के आरोपी मोबाइल से सिम निकाल कर फेंक दिया। ताकि कोई सुराग न मिले । लेकिन पुलिस ने तकनीकी जांच और ट्रैकिंग के जरिए उसे पकड़ लिया।
पटना में काले रंग के स्कॉर्पियो से आए लड़कों ने लड़कियों को पीटा, सभी शराब के नशे में थे धुत
एसपी मैनपुरी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तीन टीमों का गठन किया गया।आरोपी से पूछताछ में सारी सच्चाई सामने आई । आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद किए गए, जिसमें दोनों के बीच हुई बातचीत और फोटो का सबूत मिला है । एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम और मोबाइल डेटा के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि डेढ़ साल से चली आ रही इंस्टाग्राम दोस्ती हत्या की साजिश में बदल गई। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।




