पैरोल के बाद फरार हुआ सीरियल किलर सोहराब, पूर्व सांसद के नाती की भी करा चुका है हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2025

पैरोल के बाद फरार हुआ सीरियल किलर सोहराब, पूर्व सांसद के नीती की भी करा चुकी है हत्या

डेस्कः दिल्ली के तिहाड़ जेल से तीन दिनों के पैरोल पर बाहर आया सीरियल किलर सोहराब फरार हो गया है। पैरोल खत्म होने के बाद वह जेल नहीं पहुंचा। बताया जाता है कि लखनऊ में पत्नी से मुलाकात के बाद उसे जेल पहुंचना था। फिलहाल जेल प्रशासन ने लखनऊ पुलिस से संपर्क करके सोहराब की तलाश शुरू कर दी है।उसकी तलाश में यूपी एसटीएफ को लगाया गया है।

गोपाल खेमका के कातिल का मिला सुराग, शूटर का अंतिम लोकेशन हाजीपुर में, गैंगस्टर अजय वर्मा से पूछताछ
साल 2005 में रमजान की चांद रात पर सलीम, सोहराब और रुस्तम के सबसे छोटे भाई शहजादे की लखनऊ के हुसैनगंज इलाके में हत्या कर दी गई थी। भाई की हत्या का बदला लेने के लिए 1 साल बाद ईद वाले दिन तीनों भाइयों सलीम, सोहराब और रुस्तम ने भाई शहजादे की हत्या के आरोपियों को हुसैनगंज, डालीगंज और मड़ियांव में जाकर मौत के घाट उतार दिया था।

See also  दो दोस्तों ने एक दूसरे पर किया चाकू से हमला, दोनों की हो गई मौत

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ से तुरंत खाली कराएं बंगला, SC ने केंद्र को लिखी चिट्ठी
इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने से पहले तत्कालीन एसएसपी लखनऊ को फोन कर धमकी भी दी थी। धमकी देते हुए सोहराब ने कहा था कि हत्या करने जा रहे हैं, रोक सको तो रोक लो। आपको बता दें कि बसपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सैफी हत्याकांड को भी सलीम, सोहराब ने अंजाम दिया था।

इस्लाम स्वीकार करने पर लड़कियों को मिलते थे लाखों रुपए, जलालुद्दीन का चौंकाने वाला खुलासा
समाजवादी पार्टी की सरकार में अमीनाबाद में दिनदहाड़े बीजेपी पार्षद पप्पू पांडे की शूटर सुनील शर्मा से हत्या करवा दी थी। इसके अलावा पूर्व पत्नी से अवैध रिश्तों के चलते संभल के पूर्व सांसद शफीक उर रहमान वर्क के नाती फैज की लखनऊ के सआदतगंज में जेल के अंदर से हत्या करवा दी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now