छतरपुर में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल लेकर पहुंचा पति, कल ही CM ने किया था दौरा- VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 3, 2025

MP_Viral_Video

एमपी के छतरपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलने वाली तस्वीर सामने आई है। जिले के चंदला वार्ड नंबर 4 में प्रसव पीड़ा होने के बाद एक शख्स हाथ ठेले पर लादकर गर्भवती पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा। हद तो तब हो गई जब अस्पताल के कर्मचारियों ने डॉक्टर नहीं होने की बात कहते हुए उसे रात 8:00 बजे आने की बात कह कर वापस लौटा दिया। फिर पति उसी हाथ ठेले पर पत्नी को लादकर वापस घर लाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना छतरपुर जिले के चंदला विधानसभा के वार्ड नंबर 4 की है। महिला 9 माह के गर्भ से थी। उसे प्रसव पीड़ा होने लगी तो पति ने एम्बुलेंस के लिए फोन किया। कई बार कॉल करने पर भी जब जननी एक्सप्रेस नहीं आई तो पति हाथ ठेले पर ही पत्नी को लिटाकर अस्पताल लेकर पहुंचा। पति ने बताया की उन्होंने कई बार जननी एक्सप्रेस और एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन कोई नहीं आया।

See also  झारखंड में विधायकों ने शुरू किया खेला, हेमंत सोरेन की कैबिनेट में जगह पाने के लिए पहुंच गए दिल्ली

पटना में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी चार गोली

पति ने कहा कि पत्नी को दर्द अधिक था। कुछ सूझा नहीं इसलिए मजबूर होकर हाथ ठेले पर लिटाकर ही अस्पताल पहुंचा। पति ने यह भी बताया की अस्पताल पहुंचने के बाद उसे पता चला की डॉक्टर वहां नहीं हैं। अस्पताल कर्मचारियों ने कहा कि रात 8 बजे आना। फिर उसे लौटा दिया गया। इसके बाद पति मजबूर होकर पत्नी उसी हाथ ठेले पर लादकर घर ले आया।

चंदला विधानसभा क्षेत्र वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार का विधानसभा का क्षेत्र है। यह घटना ऐसे वक्त में सामने आई है जब एक दिन पहले ही CM मोहन यादव ने एक छतरपुर में ही एक कार्यक्रम में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का ऐलान किया था। इस घटना का वीडिया अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना ने जिले के स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है।

See also  अस्पतालों में बंद रहेंगी सेवाएं, 24 घंटे की हड़ताल पर जा रहे डॉक्टर्स, कोलकता रेप-मर्डर केस में IMA का ऐलान

गजब! गर्लफ्रेंड का फोन था बिजी, आशिक ने इश्क में काट दी गांव की बिजली; देखें वीडियो

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now