- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पटना में देवर के प्यार में भाभी हुई पागल, पति को कमरे में बंद कर दिया बडा कांड, हो गई फरार

पटना में देवर के प्यार में भाभी हुई पागल, पति को कमरे में बंद कर दिया बडा कांड, हो गई फरार

पटनाः राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के भुसौला दानापुर में शनिवार की रात पारिवारिक विवाद में 24 वर्षीय रिजवान कुरैशी की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक की भाभी पर ही लगा है। बताया जाता है कि घर के पहले तल्ले पर स्थिति कमरे में सोए देवर पर भाभी ने चापड़ से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गई।आरोप है कि रिजवान अपने घर के कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान संझले भाई शाहबाज कुरैशी की पत्नी शबनम ने उस पर चापड़ से वार कर हत्या कर दी। सुबह बड़ी भाभी देवर को जगाने गई।

पूर्व डीजी आशा सिन्हा के बेटे से मांगी रंगदारी, रांची के अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज
उन्होंने कमरे के बाहर से आवाज दी पर कोई सुगबुगाहट नहीं होने पर अंदर गईं। लाइट जलाया तो रिजवान का खून से लथपथ शव पड़ा था। कमरे में अंदर का दृश्य देखकर वह चिल्लाने लगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फुलवारीश थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे व एफएसएल टीम को बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की वजह परिवारिक विवाद है।

See also  विधायक भूषण बाड़ा को हाईकोर्ट से राहत नहीं, महिला से बदनियती मामले में चलेगा केस

बीपीएससी शिक्षिका पत्नी ने दो युवकों को बुला पति को खूब पिटवाया, थाने पहुंची शिकायत
देवर को साथ रखना चाहती थी महिला
परिजनों ने बताया कि रिजवान की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। फिलहाल उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। आरोपित शबनम पहले से ही रिजवान को अपने साथ रखना चाहती थी। शादी से पूर्व एक बार रिजवान के साथ आत्महत्या की कोशिश भी की थी। परिजनों का कहना है कि रिजवान साथ रहने से इनकार कर रहा था, इसी से नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया। देवर को मौत के घाट उतारने के पहले उसने अपने पति को कमरे बंद कर दिया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। रिजवान बिजली का काम करता था, वहीं आरोपित महिला का पति पशु व्यापारी है। रिजवान की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now