हेमंत सोरेन को जेल भेजने से उनकी प्रतिष्ठा हुए नुकसान का जिम्मेदार कौन ? उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्ड़ी ने पूछा सवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 30, 2025

रांची: संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनके सांसदों से अपने लिए समर्थन मांगा । सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सुदर्शन रेड्डी ने हेमंत सोरेन को जेल भेजे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि उनके जेल भेजे जाने से उनकी प्रतिष्ठा पर जो चोट पहुंची उसका जिम्मेदार कौन होगा। सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि उन्होंने संविधान बचाने के लिए अपनी अंतरात्मा की आवाज पर विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनना स्वीकार किया है । 

सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि झारखंड निर्माण में उनका अहम योगदान रहा है । उन्होंने संविधान का महत्व बताते हुए संविधान बनाने के पीछे का मकसद को समझने की जरुरत बताई । सुदर्शन रेड्डी ने भाईचारा और डिग्निटी को सबसे जरुरी चीज बताई । उन्होंने हेमंत सोरेन को जेल भेजे जाने के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की प्रतिष्ठा को जो नुकसान हुआ उसका जिम्मेदार कौन है । जिस तरीके से हेमंत सोरेन को सताया गया, जिस तरह से उनके साथ बर्ताव किया गया है उससे उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्टा भंग हो गई । इसका जिम्मेदार वे सब लोग है जिन्होंने संविधान के नियमों का उल्लंघन किया ।

See also  हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से की मुलाकात, कल्पना सोरेन भी थी साथ

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now