पटना सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली,जज-वकील काम छोड़कर बाहर निकले

पटना सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली,जज-वकील काम छोड़कर बाहर निकले

पटनाः बिहार में आतंकी हमले की आशंका के बीच पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद गुरुवार को सिविल कोर्ट में हड़कंप मच गया। पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है। सूचना मिलते ही जज और वकील सभी कोर्ट परिसर से निकल गए हैं। पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची है।

नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे जैश के 3 आतंकी, पुलिस हेडक्वार्टर ने जारी किया हाई अलर्ट
सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार से निर्देश मिलने के बाद लोक अभियोजक राकेश कुमार ने भी सभी अधिवक्ताओं को अदालत परिसर से बाहर निकलने को कहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह ईमेल अज्ञात व्यक्ति ने गुरुवार 28 अगस्त को भेजा था। इसमें 29 अगस्त को पटना सिविल कोर्ट में 4 आरडीएक्स आईईडी विस्फोट करने की धमकी दी गई।

पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर बिहार में बवाल, पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस ऑफिस में हंगामा
बता दें कि नेपाल के रास्ते जैश-ए-मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकियों के बिहार में घुसने की सूचना गुरुवार को आई थी। इसके बाद पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया। इन आतंकियों के तस्वीरें भी सार्वजनिक की गईं। मोतिहारी पुलिस ने इन पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, सुपौल समेत सीमावर्ती सभी जिलों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। आतंकियों की तलाश में राज्य भर में सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं।

See also  इरफ़ान अंसारी के विवादित बयान पर जामताड़ा में दर्ज हुई एफआईआर, एसटी आयोग ने भी भेजा नोटिस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now