मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और इरफान अंसारी को धमकी देने वाला अरेस्ट, गिरिडीह पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और इरफान अंसारी को धमकी देने वाला अरेस्ट, गिरिडीह पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार

गिरिडीहः झारखंड सरकार के दो मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और इरफान अंसारी को युवक द्वारा धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद गिरिडीह पुलिस एक्टिव हुई। पुलिस ने लोकेशन के अधार पर आरोपी युवक अंकित कुमार मिश्रा को बुधवार शाम पटना से गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में युवक ने अपना नाम अंकित कुमार मिश्रा, पता-बाभन टोली, राजेंद्र नगर जिला गिरिडीह बताया था।

झारखंड सरकार के दो मंत्रियों को मिली जान से मारने की धमकी, सुदिव्य सोनू और इरफान अंसारी को दिया 24 घंटे का समय
वीडियो में वह कह रहा था कि उसका स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से कुछ व्यक्तिगत विवाद है। वीडियो में वह स्वास्थ्य मंत्री और गिरिडीह विधायक सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को मारने की बात कह रहा है। इसमें वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से खुद का भाईचारा होने की बात कह रहा है। वायरल वीडियो में वह कहता है कि घूमते-घूमते वह जमुई पहुंच गया है। इधर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी। युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। नगर थाना पुलिस को युवक के घर भेजा गया, पर घर में कोई नहीं था, बाद में देर शाम उसे पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसे गिरिडीह ला रही है।

See also  झारखंड फ्लाइंग इंस्टीटयूट का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, दुमका दौरे पर मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की कार्य प्रगति का किया निरीक्षण

नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह बरी,आठ साल बाद आया कोर्ट का फैसला
इधर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुझे नहीं मालूम कि धमकी देने की क्या वजह है। युवक ने क्या कहा है। वीडियो जायज है, फेक है या एआई से बनी है। मुझे पूरी जानकारी नहीं है। शुभचिंतकों ने सुबह-सुबह बताया। पुलिस अपना काम कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now