छात्रों को साउंडप्रूफ कमरे में बुलाकर टीचर करता था दरिंदगी, कोर्ट ने सुनाई 215 साल की जेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 27, 2025

साली से दुष्कर्म के दोषी जीजा को जिंदगी भर रहना होगा जेल में, रांची की कोर्ट ने सुनाई सजा

अमेरिका के कैलिफोर्निया से हाल ही में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक टीचर को गंभीर अपराध के आरोपों में 200 से ज्यादा सालों तक की जेल की सजा सुनाई गई है। हैरानी की बात यह है कि प्राइमरी स्कूल की इस 64 वर्षीय टीचर को एक समय में आदर्श शिक्षक माना जाता था। लेकिन पर्दे के पीछे की उसकी हैवानियत अब सामने आई है। बीते कई सालों से यह स्कूल की छात्राओं को हैवानियत का शिकार बनाता रहा और इस दौरान उसने छोटी बच्चियों को भी नहीं बक्शा।

शख्स की पहचान किम केनेथ विल्सन के रूप में हुई है। जांच में खुलासा हुआ है कि विल्सन ने 23 सालों में कई छात्राओं का यौन शोषण किया। उसने 6-7 साल की बच्चियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। विल्सन ने ना सिर्फ बच्चों के साथ घिनौनी हरकत की, बल्कि इसके वीडियो बनाकर रिकॉर्ड भी किए। शख्स के पास से ऐसी हजारों वीडियो और तस्वीरें मिली हैं।

See also  बिहार में भाजपा नेता की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने सुरेंद्र केवट को पटना के पुनपुन में गोलियों से भूना

बिना कपड़े 11 दिन का सफर, कीमत 43 लाख रुपए; न्यूड क्रूज को लेकर इतना क्रेज क्यों

यह खुलासा भी हुआ है कि इन हरकतों को अंजाम देने के लिए विल्सन ने एक साउंडप्रूफ कमरा बनवा रखा था जहां से कोई आवाज बाहर नहीं जा सकती थी। वह बच्चियों को फुसलाकर उस कमरे तक लाता था, जहां वह इस अपराध को अंजाम देता था। कोर्ट को यह भी बताया गया है कि शख्स सिर्फ स्कूल में ही यह काम नहीं करता था। अधिकारियों ने बताया कि विल्सन अपने घर पर भी बच्चों के साथ ऐसी हरकतें करता था।

शख्स की सच्चाई 2023 में सामने आई थी, जब पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापा मारा था। मामला सामने आने के बाद कई बच्चों और उनके परिवार गवाही देने के लिए आगे आए। विल्सन को 36 गंभीर आरोपों में दोषी ठहराया गया है। जज ने फैसला सुनते हुए कहा कि आखिरी सांस तक इस शख्स को सलाखों के पीछे रहना होगा। उसे 215 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

See also  कर्मचारियों को जंजीर में बांधकर बना दिया कुत्ता, फर्श पर रखा सिक्का चाटने को किया मजबूर; प्राइवेट कंपनी की करतूत: VIDEO

बिहार के डिप्टी सीएम और मंत्री फिर आपस में भिड़े, अशोक चौधरी और विजय सिन्हा के बीच तनानती तू-तू, मैं-मैं पर उतरी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now