रांचीः हजारीबाग भूमि घोटाले में एसीबी की टीम ने मंगलवार को रांची से रिटायर्ड आईएएस अधिकारी विनोद चंद्र झा को गिरफ्तार किया। टीम ने उन्हे धुर्वा स्थित सेल सिटी से पकड़ा और हजारीबाग ले जाकर अदालत में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
जमशेदपुर का आतंकी हैदर इंटरपोल के रडार पर, जारी किया गया रेड कॉनर नोटिस
इस घोटाले में पूर्व में आईएएस अधिकारी विनय चौबे को भी गिरफ्तार किया गया था, जो फिलहाल होटवार जेल में बंद हैं। उस समय विनय चौबे हजारीबाग के उपायुक्त थे, जबकि विनोद चंद्र झा समाज कल्याण पदाधिकारी(DSWO) और साथ ही खासमहल पदाधिकारी के प्रभार में थे। इसी दौरान खासमहल जमीन का यह घोटाला हुआ था। एसीबी ने इस मामले में करीब 18 साल बाद एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि हजारीबाग में 2005-2007 के बीच खासमहल जमीनों के फर्जी कागाजात तैयार कर कई निजी लोगों को फायदा पहुंचाया गया।
झारखंड को नहीं बनने दिया जाएगा दूसरा कोटा, मंत्री सुदिव्य सोनू ने विधानसभा में पेश किया बिल, पैसे लेकर नहीं भाग सकेंगे कोचिंग संस्थान
इधर, जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर मंगलवार को हजारीबाग एसीबी कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने एसीबी को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया और अगली सुनवाई की तारीख 28 अगस्त तय की।




