सेवानिवृत्त जस्टिस नवनीत कुमार ने ली झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ

रांची। राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित विशेष समारोह में सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति नवनीत कुमार ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। शपथ दिलाने की औपचारिकता राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने पूरी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी मौजूद रहे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में कई वरीय अधिकारीगण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के साथ ही न्यायमूर्ति नवनीत कुमार अब आयोग की बागडोर संभालेंगे और राज्य में विद्युत क्षेत्र से जुड़ी नीतियों एवं नियामक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

WhatsApp Image 2025 08 26 at 12.02.35WhatsApp Image 2025 08 26 at 12.02.33WhatsApp Image 2025 08 26 at 12.02.34WhatsApp Image 2025 08 26 at 12.02.34 1WhatsApp Image 2025 08 26 at 12.02.34 2

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now