पटना में दो नाबालिग बच्चों की हत्या पर भारी बवाल, अटल पथ पर नाराज लोगों ने VVIP गाड़ी को खदेड़ा, VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 25, 2025

पटना में दो नाबालिग बच्चों की हत्या पर भारी बवाल, अटल पथ पर नाराज लोगों ने VVIP गाड़ी को खदेड़ा

पटनाः सोमवार की शाम पटना के अटल पथ पर भारी बवाल हुआ।पिछले दिनों पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी इलाके में एक गाड़ी में दो बच्चों के शव मिले थे। ट्यूशन के लिए घर से निकले बच्चों की मौत अबतक रहस्य ही है। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया। एक वीवीआइपी की गाड़ी और पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी को भीड़ ने निशाना बनाया। किसी तरह जान बचाकर सभी भागे। वहीं आक्रोशित लोगों ने कई गाड़ियों को आग के भी हवाले कर दिया।

प्रेमी ने प्रेमिका को होटल में बुलाकर मार दी गोली, फिर खुद को भी कर लिया शूट
घटना सोमवार शाम की है। रोज की तरह वाहनों का आना-जाना लगा हुआ था। अचानक बड़ी संख्या में लोग अटल पथ पर जुटे और बवाल काटने लगे। इस दौरान एक वीवीआइपी की गाड़ी पर यह भीड़ टूट पड़ी। कार के शीशे फोड़ दिए। जब कार पर हमला शुरू हुआ तो VVIP की गाड़ी और उसे एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी लेकर ड्राइवर तेजी से भाग निकला। वहीं, कार के नीचे उतरे बॉडीगार्ड और अन्य पुलिसकर्मी पैदल ही जान बचाकर भागते रहे। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। अटल पथ पर यातायात बाधित हो गया है। पूरी घटना का वीडियो भी किसी ने मोबाइल में कैद किया जो वायरल हो रहा है।

See also  पटना के प्रिंटिंग प्रेस में पुलिस का छापा, अवैध लॉटरी के धंधे का खुलासा, 18 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now