स्मार्ट सिटी में बन रहे कन्वेंशन सेंटर का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया जायजा, 2018 से शुरु हुआ काम अभी तक नहीं हुआ खत्म

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 25, 2025

ranchi smart city conventaion centre

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कन्वेंशन सेंटर से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत वर्ष 2018 में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था, परन्तु बीच में ही इस परियोजना को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस परियोजना के तहत 5 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाना था। मौके पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि आने वाले समय में इस निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर की उपयोगिता राज्य हित में बेहतर तरीके से हो सके इस निमित्त एक बेहतर कार्य योजना बनाएं।

WhatsApp Image 2025 08 25 at 18.57.54

मौके पर मंत्री, नगर विकास एवं आवास सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास विभाग सुनील कुमार, सीईओ स्मार्ट सिटी  सूरज कुमार, जीएम स्मार्ट सिटी  राकेश नंदकुलियार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
WhatsApp Image 2025 08 25 at 18.57.53

See also  पटना के PMCH में युवती से छेड़खानी, ECG जांच के दौरान निजी अंगो को छूने लगा कर्मचारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now