लोहरदगाः झारखंड में मानसून एक बार फिर से सक्रिय है। रांची-लोहरदगा समेत कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर है। जिले की दो प्रमुख नदी कोयल और शंख खतरे के निशान के करीब है।
लगातार हो रही बारिश से रांची-लोहरदगा मार्ग पर बेड़ो-भंडरा रोड़ पर स्थित पुलिया भी जलमग्न हो गया है। पुलिया के पुल ऊपर से पानी बहने की वजह से आवागमन बाधित हो गया है। कस्तूरबा गांधी मध्य विद्यालय और सीएम एक्सीलेंस कस्तूरबा प्लस टू विद्यालय के कैंपस में जलजमाव हो गया है।
लोहरदगा में निजी स्कूल की शिक्षिका पर छात्र की पिटाई का आरोप, बच्चे के हाथ की उंगली और पैर हुआ फ्रैक्चर
बारिश की वजह से अपर बाजार इलाके का पानी सीधे स्कूल परिसर में भरने से स्थिति बिगड़ गई है। जलजमाव के बीच दुर्गंध और गंदगी के कारण छात्राओं को पढ़ाई करने में कठिनाई हो रही है। मुख्य सड़क से गुजरने वाले लोग प्रभावित हो रहे है। शिक्षा विभाग, नगर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक मुद्दा पहुंच चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी और बढ़ गई है।





