बिहार में दिनदहाड़े शिक्षक का अपहरण, अपराधियों ने पत्नी से ऑनलाइन मांगी फिरौती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 23, 2025

बिहार में दिनदहाड़े शिक्षक का अपहरण, अपराधियों ने पत्नी से ऑनलाइन मांगी फिरौती

डेस्कः बिहार के सासाराम में दिनदहाड़े अपराधियों ने शिक्षक अगवा कर लिया।कोचस थाना क्षेत्र के कपसियां स्थित मध्य विद्यालय से अध्यापन का कार्य संपन्न कर शुक्रवार की शाम बाइक से गांव लौट रहे शिक्षक के अपहरण का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब अपराधियों के दबाव में शिक्षक ने मोबाइल से अपनी पत्नी को फोन पर जानकारी दी और 5 लाख रुपए फिरौती की राशि पे फोन में डालने को कहा। इसके बाद शिक्षक का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

वोट अधिकार यात्रा के दौरान पैंट चढ़ाकर मखाना किसानों से मिलने पानी में उतरे राहुल गांधी, झारखंड के 3 मंत्री कटिहार में रहे मौजूद
इस संबंध में परिजनों ने अज्ञात अपहरणकर्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मध्य विद्यालय कपसियां में कार्यरत फिजिकल टीचर दिलीप कुमार सिंह स्कूल से करगहर राजवाहा के रास्ते अपने पैतृक गांव रूपीबांध लौट रहे थे। इस बीच इंदौर और लहेरी गांवों के बधार में सुनसान जगह से सशस्त्र अपराधियों ने शिक्षक का अपहरण कर लिया।

See also  गया एयरपोर्ट पर GPS ट्रैकर से साथ पकड़ा गया विदेशी नागरिक, यात्री के पास नहीं मिले कोई वैद्य कागजात

लापता पुलिस जवान विजय उरांव की निर्मम हत्या, देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से थे गायब
जब देर शाम शिक्षक ने अपनी पत्नी को फोन कर इसकी जानकारी दी और पांच लाख रुपए पे फोन में डालने को कहा। जब पत्नी ने पूछा कि कहां है? तो उन्होंने लहेरी का नाम लिया। इस बातचीत के दौरान एक अपराधी ने शिक्षक से फोन छीन लिया और धमकी भरे स्वर में ‌पे फोन में तत्काल रुपए डालने को कहा। परिजनों ने दुबारा संपर्क करने की कोशिश की लेकिन, मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। अपहरण की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली वे परेशान हो गए।
उन्होंने मदद के लिए पुलिस पदाधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर एसपी रौशन कुमार, एसडीपीओ कुमार वैभव और थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा शिक्षक के पैतृक गांव रूपीबांध पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि शिक्षक को सकुशल वापस लौटाने के लिए पुलिस कार्य कर रही है। अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की है।

See also  TMC के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला, कथित सुसाइड नोट बरामद

झारखंड में हो रही लगातार बारिश से बिहार में बाढ़, NH-33 पर चढ़ा पानी, रांची हो गया पानी-पानी
शिक्षक के बड़े भाई गिरीश नारायण सिंह ने थाना में अज्ञात अपराधियों पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसडीपीओ कुमार वैभव ने बताया कि अपह्र्त शिक्षक की बाइक शनिवार की सुबह बलथरी गांव के समीप सासाराम-चौसा पथ से बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापामारी कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now