रांचीः राजधानी रांची के प्रतिष्ठित एवं प्राचीन जगन्नाथपुर मंदिर जाने वाली सड़क में दरार आ गया है। सड़क पर आई गहरी दरार किसी बड़े संकेेत खतरे की ओर इशारा कर रही है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि अगर जल्द ही इसकी मरम्मत नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
रांची में बस से दो करोड़ का नकली नोट बरामद, दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संभावित खतरे को देखते हुए मंदिर के पीछे के रास्ते को बंद कर दिया गया है। रोड़ डिवीजन की टीम ने मौके पर पहुंचकर इसका निरीक्षण किया है। सुरक्षा के दृष्टि से घेराबंदी कर रास्ते को बंद कर दिया गया है। रांची में लगातार हो रही बारिश के बीच जगन्नाथपुर मंदिर जाने वाली सड़क में दरार आने के बाद स्थानीय लोग आशंकित है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के दृष्टि और मरम्मत को लेकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। रास्ते पर आई दरार से मंदिर की संरचना पर कोई असर हो रहा है या नहीं इसका भी अवलोकन किया जा रहा है।





