लापता पुलिस जवान विजय उरांव की निर्मम हत्या, देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से थे गायब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 23, 2025

लापता पुलिस जवान विजय उरांव की निर्मम हत्या, देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से थे गायब

पलामूः सीटीसी (काउंटर टेररिज्म एंड जंगल वारफेयर कॉलेज) मुसाबनी में तैनात एक जवान विजय उरांव की निर्मम हत्या कर दी गई है। पलामू जिले के चियांकी के रहने वाले जवान विजय उरांव का शव जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में लेस्लीगंज के जंगल से मिला।पुलिस जवान देवघर में श्रावणी मेला की ड्यूटी के बाद से लापता था। पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

जिला कल्याण पदाधिकारी बेहोशी की हालत में मिली, घर का दरवाजा तोड़कर ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल
दरअसल, गुरुवार को पलामू में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के जंगल से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। उस व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या की गई थी। बाद में शव की पहचान पुलिस जवान विजय उरांव के रूप में हुई। विजय उरांव पलामू के सदर थाना क्षेत्र के चियांकि के रहने वाले थे। विजय उरांव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मुसाबनी में ट्रेनिंग कर रहे थे। इसी क्रम में उनकी तैनाती देवघर श्रावणी मेला में हुई थी।

See also  झारखंड विधानसभा चुनावः कल से पहले चरण के लिए नामांकन शुरु, 5 घंटे ही दाखिल होगा पर्चा

रांची में बस से दो करोड़ का नकली नोट बरामद, दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विजय उरांव की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि श्रावणी मेला के बाद से ही उनसे बातचीत नहीं हो रही थी। बाद में उनसे संपर्क की कोशिश की गई थी उनसे लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। साथी जवान भी विजय की खोजबीन कर रहे थे। पूरे मामले को लेकर पत्नी सीटीसी मुसाबनी भी गई थी और शुक्रवार को पलामू पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ मुलाकात करने के लिए भी गई थी।

जमशेदपुर में छात्र की मौत के बाद फूटा गुस्सा, मणिपाल मेडिकल कॉलेज के 250 छात्र बैठे धरने पर
इस घटना को लेकर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि गुरुवार को बरामद शव की पहचान पुलिस जवान विजय उरांव के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि गला दबाकर और पत्थर से कूचकर जवान की हत्या की गई है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को कई बातों की जानकारी दी है और बताया है कि पुलिस जवान पिछले कई दिनों से लापता था।

See also  वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के नेतृत्व में भाषा विवाद को लेकर बनी समिति, झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में उठे विवाद के बाद सरकार का फैसला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now