सेक्स चैट स्कैंडल वाले टीचर का मिला 73 पेज का अश्लील चैट और पत्र, शादी के बाद भी नहीं रूकी गंदी हरकत, अब मांग रहा है माफी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 21, 2025

सेक्स चैट स्कैंडल वाले टीचर का मिला 73 पेज का अश्लील चैट और पत्र, शादी के बाद भी नहीं रूकी गंदी हरकत, अब मांग रहा है माफी

रांचीः राजधानी रांची के रातू रोड़ स्थित श्रद्धानंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय में छात्राओं को अश्लील बातें लिखकर परेशान करने वाले आरोपी शिक्षक का कारनामा अब खुलकर सामने आ गया है। डीएसई के नेतृत्व में जांच करने स्कूल पहुंची तीन सदस्यों की जांच कमेटी को शिक्षक का 73 पेज का अश्लील चैट मिला है। चैट में लगातार छात्रा टाल-मटोल करते हुए सामान्य बातें करने का प्रयास कर रही है, लेकिन आरोपी शिक्षक इमोशनल तरीके से अश्लीलता के साथ अपनी बात मनवाने का प्रयास कर रहा है। आरोपी शिक्षक कभी छात्रा से फोटो भेजने को कहता है तो कभी वीडियो कॉल कर आने को कहता है। हालांकि छात्रा अपने घर में आसपास लोगों के रहने की बात कह टाल-मटोल करती है। फिर भी शिक्षक अपनी हरकत से बाज नहीं आता है।

रांची के स्कूल में सेक्स चैट स्कैंडल से हड़कंप, टीचर ने छात्रा को लिखा-‘वर्जिनिटी मुझसे लूस कराओ’,आरोपी शिक्षक वाट्सएप ग्रुप से हुए बाहर, DC ने दिए जांच के आदेश
जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज के निर्देश पर गठित की गई जांच टीम में ओरमांझी की प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सीमा कुमारी, बोड़ेया मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार और बिजुलिया मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश मिश्रा को शामिल किया गया है। पूरे मामले में टीम गुरूवार को जिला शिक्षा अधीक्षक को रिपोर्ट सौंप देगी। मालूम हो कि रातू रोड़ स्थित स्कूल की छात्राओं ने शिक्षा सचिव को गुमनाम पत्र भेजकर स्कूल के एक शिक्षक अभिषेक कुमार सिन्हा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। एक छात्रा को होटल के कमरे में भी ले जा चुका है। पूरे मामले की जानकारी मिलते ही रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने संज्ञान लेते हुए एक्स पर डीईओ और डीएसई को जांच के निर्देश दिए हैं।

See also  ED ने IAS मनीष रंजन को भेजा समन, 24 मई को पेश होने का है निर्देश; 25 मई को है छठे चरण का चुनाव

BIT Mesra के कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़, ब्लेड से किया गया हमला, देर रात तक स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन
आरोपी शिक्षक मांग रहा है माफी
आरोपी शिक्षक अभिषेक कुमार सिन्हा ने विभिन्न माध्यमों से भावुक वॉयस मैसेज भेजकर अपनी गलती के लिए माफी मांगी है। वॉयस मैसेज में उसने कहा है कि जो गलती हुई, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। जो बात एक साल पहले मैने अपनी गलती मानकर खत्म कर दी थी, सब ब्लॉक लिस्ट में चल रहा था। बस बेज्जती करवाने के लिए मैं ही मिला था, तो ठीक है। मेरे को पता है-बहुत सारे टीचर खुश होंगे। सबसे ज्यादा बच्चे खुश होंगे आज। चलिए जितना हो सके आपलोग खुश रहें। हालांकि वह बच्चों को लड़की से दूर रहने की नसीहत भी दे रहा है।

 

BSL उपप्रबंधक और उसकी मां चोरी के आरोप में गिरफ्तार, तनिष्क शोरूम से अंगूठी किया गायब, CCTV में कैद हुई वारदात
शुरू से था बिगड़ैल, शादी के बाद भी नहीं रूकी गंदी हरकत
जब लाइव दैनिक की टीम स्कूल में इस संबंध में जानकारी लेने गई तो स्कूल से जुड़े कई शिक्षक और स्टॉफ ने आरोपी शिक्षक अभिषेक कुमार सिन्हा के बारे में ऑफ द रिकार्ड कई जानकारी दी। नाम नहीं छापने की शर्त पर शिक्षक ने बताया कि आरोपी शिक्षक मां-पिता का एकलौता बेटा है। मां एक अन्य स्कूल में शिक्षक है पिता बड़े सरकारी अधिकारी है। शुरू से ही वो बिगड़ैल प्रवृत्ति का रहा है। स्कूल के अंदर सभी क्लास में कैमरे लगे हुए है इसलिए स्कूल कैंपस में उसकी कोई हरकत नहीं पकड़ी गई। एक अन्य स्कूल के कर्मचारी ने बताया कि दिसंबर 2024 में उसकी शादी कर दी गई लेकिन इसके बाद भी उसकी हरकतें खत्म नहीं हुई। एक दिन उसने बताया कि उसकी पत्नी हो सकता है कि स्कूल में आकर हंगामा करें तो उसकी पत्नी के डर से स्कूल का गेट बंद कर दिया गया इसलिए कोई बाहरी स्कूल कैंपस में नहीं आ सका, उस महिला कर्मचारी ने बताया कि हो सकता है कि उसकी पत्नी को उसके हरकत के बारें में जानकारी हो गई हो। सोशल मीडिया पर वो बहुत एक्टिव रहा करता था, इसलिए स्कूल से जुड़े कई गतिविधियों का संचालन उसे दिया जाता था, जैसे 15 अगस्त में फोटाग्राफी या अन्य व्यवस्था वहीं देख रहा था। स्कूल में 17 कर्मचारी है लेकिन किसी को लेकर ऐसी शिकायत कभी नहीं आई। स्कूल के प्रिंसिपल अनुज कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल में किसी भी छात्र या उनके अभिभावक ने आरोपी शिक्षक को लेकर कोई शिकायत नहीं कि थी इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्हें 18 अगस्त को इस बात की भनक उड़ते-उड़ते मिली इसके बाद उन्हें नोटिस दिया गया। इस घटना के बाद 20 अगस्त को अभिषेक कुमार सिन्हा स्कूल के वॉट्सएप ग्रुप से खुद ही बाहर हो गए। आरोपी शिक्षक साल 2023 से पारा शिक्षक के रूप में स्कूल में योगदान दे रहा था।

See also  रिम्स में चाय पीने के बाद बिगड़ गई डॉक्टर की तबीयत, स्थिति नाजुक, ICU में भर्ती 

थप्पड़ का ऐसा बदला! 9वीं क्लास का स्टूडेंट टिफिन में लाया पिस्टल और टीचर को मार दी गोली
बाल अधिकार संरक्षण आयोग से जांच की मांग
स्कूल के शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने विद्यालय के प्रभारी आचार्य अनुज कुमार सिंह से मुलाकात की। प्राचार्य से बातचीत में कहा कि जिस शिक्षक पर आरोप लगे है, उस संबंध में पारिवारिक विवाद का मामला समाने आया है। इसे विद्यालय का अंदरूनी मामला नहीं माना जा सकता। अजय राय ने कहा कि चूंकि यह मामला बच्चों की सुरक्षा और बाल अधिकारों से जुड़ा हुआ है, इसलिए सच्चाई सामने आना आवश्यक है। उन्होने मामले को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयेाग, नई दिल्ली के अध्यक्ष को ईमेल भेजकर जांच कराने की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now