पलामू में नाबालिग छात्रा से बलात्कार, कई महीनों से कोचिंग सेंटर संचालक कर रहा था वारदात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 20, 2025

पटना जंक्शन के पास गेस्ट हाउस में नाबालिग से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

झारखंड के पलामू जिले के पनकी में स्थित एक कोचिंग सेंटर में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लंबे समय से उसका यौन शोषण कर रहा था। पुलिस ने बताया कि इस वारदात को कोचिंग सेंटर का संचालक अंजाम दे रहा था। जिसकी पहचान तुलेश्वर यादव के रूप में हुई है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि वारदात के बाद वह फरार हो गया, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

नगर विकास विभाग ने बताया, कहां बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का स्मृति स्थल

मामले की जानकारी देते हुए मेदिनीनगर महिला थाने की प्रभारी रूपा बाखला ने बताया कि पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा है, और पिछले कई महीनों से आरोपी की कोचिंग में पढने के लिए आ रही थी। पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी लंबे समय से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था।

See also  इसी दिन देखा था अलग झारखंड राज्य का सपना, रांची में लाखों आदिवासियों ने भरी हुंकार थी, किया था प्रस्ताव पास

जिसके कारण उसे अपने माता-पिता को यह बात बतानी पड़ी। बाखला ने बताया कि लड़की का मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है, साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है

रांची के स्कूल में सेक्स चैट स्कैंडल से हड़कंप, टीचर ने छात्रा को लिखा-‘वर्जिनिटी मुझसे लूस करोओ’, DC ने डीएसई दिए जांच के आदेश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now