खुद को राज बता फुरकान ने हिंदू छात्रा से की दोस्ती, धर्मांतरण से इनकार पर बेल्ट से पीटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 18, 2025

rape_in_Gwalior

राजधानी लखनऊ में हाथ पर कलावा और माथे पर टीका लगाकर फुरकान नाम के एक युवक ने खुद को राज बताया। धोखे से हिंदू छात्रा से दोस्ती की। करीब एक साल तक वह उसके संपर्क में रहा। आरोप है कि इसके बाद एक दिन छात्रा को इमामबाड़े में ले जाकर वह धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। छात्रा ने इससे इनकार कर दिया और विरोध किया तो उसे बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा, गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। छात्रा के हाथ जोड़ने और गिड़गिड़ाने पर छोड़ा। पुलिस में शिकायत करने पर अपहरण और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा की तहरीर पर चिनहट पुलिस ने फुरकान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

छात्रा मूल रूप से प्रयागराज के सोहराव इलाके की रहने वाली है। यहां वर्ष 2023 में अयोध्या रोड स्थित एक विवि से मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी। चूंकि माता-पिता की मौत हो चुकी थी। इस लिए पढ़ाई का खर्च वहन करने के लिए एक खानपान का होटल चलाती थी। होटल पर बाराबंकी के अहमदपुर टोल प्लाजा के पास रहने वाला फुरकान आने लगा। वह हाथ में कलावा बांधता और माथे पर टीका लगाता था। अपना नाम राज बताता था। उसने बातों में फंसाकर और मदद के बहाने दोस्ती कर ली।

See also  चोर कितना भी शातिर हो, चोरी पकड़ी जाती है; प्रशांत किशोर पर क्यों बोले संजय जायसवाल

पटना में डॉक्टर के बेटे का अपहरण, जीजा निकला किडनैपर; दांत काटकर भाग गया लड़का

वर्ष 2024 में राज घुमाने के बहाने इमामबाड़ा लेकर पहुंचा। वहां धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। विरोध पर उसने इमामबाड़े में ही बंधक बना लिया। छात्रा चंगुल से छूटकर किसी तरह भाग निकली। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िता ने बताया कि फुरकान इमामबाड़े पर उसे पर बेल्ट बरसा रहा था वह कराह रही थी। उसे कुछ दिन की मोहलत दे दे। इसके बाद वह धर्मांतरण कर लेगी।

पीड़िता ने बताया कि बंधक बनाए जाने के बाद उसने फुरकान से बातचीत करनी कम कर दी। फुरकान उस पर मिलने का दबाव बना रहा था। 11 अगस्त को फुरकान उसके कमरे पर आया उसने कहा अगर बात नहीं करोगी तो वह वीडियो फोटो वायरल कर बदनाम कर देगा। इसके बाद बैग उठाया और उससे 25 हजार रुपये निकाल कर भाग गया। वह हाथ में कलावा बांधता और माथे पर टीका लगाता था। अपना नाम राज बताता था। उसने बातों में फंसाकर और मदद के बहाने दोस्ती कर ली।

See also  साहिबगंज में खड़ी ट्रेन की बोगी में नाबालिग से यौनाचार, आरोपी फरार

लालू राज में राहुल आते तो अपहरण हो जाता; वोट अधिकार यात्रा पर संजय जायसवाल का तंज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now