लोहरदगा में दंपत्ति के बीच विवाद का खूनी अंजाम, पत्नी ने गुस्से में काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, हालत नाजुक

लोहरदगा में दंपत्ति के बीच विवाद का खूनी अंजाम, पत्नी ने गुस्से में काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, हालत नाजुक

लोहरदगाः जिले में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दंपत्ति के बीच विवाद के खूनी अंजाम ने सबको हैरान कर दिया है। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के जुरिया गांव में रविवार को घरेलू विवाद में पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि बात मारपीट तक जा पहुंची।

रांची के कावेरी रेस्टूरेंट में ग्राहक के साथ गुंडागर्दी, खाना में देरी की शिकायत पर जमकर पीटा, VIDEO हुआ वायरल
स्थानीय लोगों ने बताया कि बिहार उरांव नाम के शख्स ने गुस्से में अपनी पत्नी को चांटा जड़ दिया। इससे गुस्साई पत्नी ने आवेश में आकर धारदार हथियार से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।
गंभीर रूप से घायल बिहार उरांव को परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक बताते हुए कहा कि अधिक खून बह जाने से मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। जरूरत पड़ने पर उसे रांची रेफर किया जा सकता है।

Breaking News: झारखंड के गवर्नर रहे चुके सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
गांव में इस घटना की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था, लेकिन इस बार मामला इतना बढ़ जाएगा, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं थी। घटना से सिर्फ इलाके में सनसनी फैला रही है बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि घरेलू विवाद की आग कितनी खतरनाक दिशा ले सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now