मुफ्त जमीन, सब्सिडी, जीएसटी में छूट; बिहार में उद्योग लगाने वालों को नीतीश का स्पेशल पैकेज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 16, 2025

पटना में नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 41 एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नीतीश सरकार उद्यमी और कारोबारियों के लिए स्पेशल पैकेज लेकर आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान से इसकी घोषणा की। अब शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी विस्तृत जानकारी दी है।

इसके तहत बिहार में नए उद्योग लगाने वालों को अगले 6 महीने तक विशेष सुविधा दी जाएंगी। इनमें कैपिटल सब्सिडी, ब्याज एवं जीएसटी में छूट, मुफ्त जमीन जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि साल 2020 में सात निश्चय-2 के तहत की गई घोषणा के क्रम में सरकार ने 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। अब सरकार ने अगले 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।

व्लादिमीर पुतिन से बातचीत से पहले भी डोनाल्ड ट्रंप को आई भारत की याद, बता दी अहमियत

See also  दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही से दुष्कर्म, पहले फिल्म दिखाया और साथी ने ही लूटी आबरू; गर्भवती कर छोड़ा

राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई प्रकार की सुविधाएं देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। अब बिहार में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा।

उद्यमियों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज में क्या है?
1. कैपिटल सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी और जीएसटी के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा।

2. उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में जमीन की व्यवस्था की जाएगी तथा ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन दी जाएगी।

3. ⁠उद्योग लगाने हेतु आवंटित भूमि से संबंधित विवादों को समाप्त किया जाएगा।

4. ⁠यह सारी सुविधाएं अगले 6 महीने में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को दी जाएंगी।

सीएम नीतीश ने कहा कि इनके अलावा कई और प्रावधान भी किए गए हैं, जिनसे राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी। इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी।

20 लाख वसूलेंगे… टीचर और छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल, सामने आया चौंकाने वाला सच

See also  लारेंस विश्नोई गैंग का दो शूटर मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी बॉडर से हुआ गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now