- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

तेजस्वी से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, चुनाव लड़ने पर बोले- हम तो ऐसे ही गर्दा उड़ा रहे हैं

Khesari-Tejashwi

पटनाः भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव से मिलने पटना पहु्ंचे। उन्होंने तेजस्वी से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बहुत देर तक चर्चा हुई। इस मीटिंग के बाद खेसारी लाल यादव के बिहार की किसी विधानसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा चलने लगी। हालांकि, भोजपुरी एक्टर एवं सिंगर ने इन अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ने के लिए नहीं आए थे, वह फिल्म इंडस्ट्री में ठीक हैं।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद खेसारी लाल ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह बड़े भाई का आशीर्वाद लेने आए थे। बिहार में चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, “हम चुनाव लड़ने नहीं आए थे, हम तो हीरो ही सही हैं, हम ऐसे ही गर्दा उड़ा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र में बेहतर कर रहे हैं। अच्छी फिल्में कर रहे हैं और अच्छे गाने गा रहे हैं।

See also  रांची के CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव विश्वास ने KBC में जीते एक करोड़ रुपये, अमिताभ बच्चन के साथ करेंगे डिनर

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से शोक में झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत-बसंत ने इस तरह किया याद…

खेसारी लाल यादव ने कहा कि तेजस्वी से उनका भाईचारा है। वह कुछ काम से उनसे मिलने आए थे। भविष्य में चुनाव लड़ने के सवाल कहा कि वह आज में जीते हैं, कल क्या होगा उन्हें नहीं पता है। खेसारी ने यह भी कहा कि तेजस्वी उनसे चुनाव लड़ने के लिए कहते हैं। आज वह हीरो हैं, आने वाले कल में क्या होगा पता नहीं है।

बता दें कि खेसारी भोजपुरी सिनेमा के जाने माने अभिनेता और गायक हैं। वह मूलरूप से सारण (छपरा) जिले के रहने वाले हैं। तेजस्वी एवं लालू परिवार से उनके अच्छे संबंध बताए जाते हैं। पिछले साल मार्च महीने में लोकसभा चुनाव से पहले भी खेसारी ने राबड़ी आवास पर पहुंचकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी। उस समय भी उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा चली थी।

See also  रांची में स्मार्ट मीटर का एक्शन, 3695 बकाएदारों की ऑटोमेटिक बिजली काटी; बैंक भी शामिल

अलस्का में ट्रंप और पुतिन की वार्ता, इस मुलाकात पर भारत सहित पूरी दुनिया की निगाहें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now