रांची : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेलगाँव ट्रैफिक थाना परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। थाना प्रभारी रमेश्वर उपाध्याय ने विधिवत तिरंगा फहराया और उसे सलामी दी। जैसे ही तिरंगा लहराया, पूरा परिसर “जय हिंद” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।
इस मौके पर थाना प्रभारी रमेश्वर उपाध्याय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे वीर शहीदों की कुर्बानी को याद करने और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस बल को ईमानदारी, तत्परता और सेवा भाव के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में थाना के सभी अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। राष्ट्रगान के बाद मिठाई वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा रहा।








