रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 4 अगस्त को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। शुक्रवार को उनके निधन के बाद दशकर्म की परंपरा का उनके पैतृक आवास नेमरा में निर्वहन किया गया।इस दौरान मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन यानी अपने पिता को याद कर भावुक नजर आए और उनके आंखों से आंसू भी निकल गए।
नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ध्वजारोहण, अपने पैतृक गांव में दी तिरंगे को सलामी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता के दशकर्म पर परंपरा के अनुसार अनुसार अपने बाल और दाढ़ी का मुंडल कराया। धार्मिक मान्यता के अनुसार अब तक हेमंत सोरेन अपने पिता के श्राद्धकर्म से संबंधित कर्म निभाते रहे है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के साथ उनके दोनों बेटे और भाई बसंत सोरेन समेत परिवार के पुरूष सदस्यों ने संथाली रीति-रिवाज से दशकर्म की परंपरा के अनुसार अपने बाल और दाढ़ी का मुंडन कराया। महिलाओं ने नाखून को काटकर दशकर्म की परंपरा को पूरा किया।
दशकर्म…
झारखण्डी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा को समर्पित…
झारखण्ड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित…
वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद! pic.twitter.com/xgyxli5vi2
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 15, 2025
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेमरा में चला रहे हैं ई रिक्शा… जानिए कौन-कौन है सीएम के रिक्शा पर सवार
शनिवार को शिबू सोरेन का श्राद्ध-कर्म का संस्कार भोज होना है। इस संस्कार भोज में शामिल होने के लिए करीब दो लाख लोगों को आमंत्रण भेजा गया है। शनिवार को देश के बड़े-बड़े राजनीतिक एवं नामचीन शख्सिसयत नेमरा पहुंचेंगे, इसके लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किये गए है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, बाबा रामदेव समेत कई बड़े शख्सियत शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होंगे।








