पटनाः शुक्रवार को बिहार के 11 लोगों की पश्चिम बंगाल में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर दुर्गापुर जाते समय नाला फेरी घाट इलाके में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे बस पलट गई। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है।सभी मृतक बिहार के रहने वाले बताए जाते हैं।
झारखंड के गढ़वा में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन सगे भाईयों समेत चार की मौत
बस के सभी यात्री बिहार के रहने वाले हैं और सभी तीर्थयात्रा पर निकले थे। बस दुर्गापुर जाने के दौरान बर्दवान में हादसे का शिकार हो गई।घटना में लगभग 35 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।हादसे के समय तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद इसकी सूचना मिलने पर फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. वहीं शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।बस में सवार सभी तीर्थयात्री बिहार के मटिया थाना क्षेत्र के चिरैसा सरस्वा घाट इलाके के निवासी बताए जाते हैं। बिहार से बस द्वारा 45 तीर्थयात्री गंगासागर गए थे। वहां से लौटते समय शुक्रवार सुबह बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि बस चालक को नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने पश्चिम बंगाल राज्य के पूर्वी वर्धमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच हुयी टक्कर में 11 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को काफी दु:खद बताया है।
माननीय…
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) August 15, 2025









