लोहरदगा में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा,शहर से लेकर गांव तक दिखा स्वतंत्रतादिवस का उत्साह

लोहरदगा : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोहरदगा शहर से लेकर गांव तक तिरंगा शान से लहराया। सरकारी कार्यालय से लेकर चौक-चौराहों, गांव की गलियों, सरकारी स्कूलों, पंचायत भवन, सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थाओं में गणमान्य और आम लोगों ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी। वीर बलिदानियों को नमन किया गया। लोहरदगा के बीएस कालेज स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित हुआ। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रतिभाओं और बलिदानों के स्वजनों को भी सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

WhatsApp Image 2025 08 15 at 14.51.16 9d01b854

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया लोहरदगा बीएस कॉलेज में ध्वजारोहण, कहा- राज्य सरकार दे रही है कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

- Advertisement -
LD-advertisement

बीएस कॉलेज स्टेडियम में मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय तिरंगा को सलामी दी। वहीं लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत, राज्य सभा के पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह ने कई स्थानों पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। लोहरदगा उपायुक्त के आवासीय परिसर में उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद, एसपी आवास, कार्यालय और पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय परिसर में एसडीओ अमित कुमार, व्यवहार न्यायालय परिसर में पीडीजे, अधिवक्ता भवन में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सदर अस्पताल परिसर में सीएस डा. राजू कच्छप, नगर परिषद कार्यालय परिसर में ईओ मुक्ति किंडो, कमला देवी राईस मिल परिसर में केडीआरएम के निदेशक दीपक जायसवाल बंटू, पंकज जायसवाल, प्रियेश जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। जिले के सभी थाना क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती गई थी। लगातार गश्त की जा रही थी। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही थी। लोहरदगा जिले के सभी थाना मुख्यालय और प्रखंड कार्यालय परिसर में भी ध्वजारोहण किया गया। सदर अस्पताल के साथ-साथ सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी ध्वजारोहण हुआ। कार्यक्रम को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। सरकारी कार्यालय की साफ-सफाई के साथ-साथ ध्वजारोहण को लेकर व्यापक तैयारी की गई थी।

- Advertisement -
royal-soler-new

WhatsApp Image 2025 08 15 at 14.51.15 d1d782ffWhatsApp Image 2025 08 15 at 14.51.18 f92758caWhatsApp Image 2025 08 15 at 14.51.15 9d5aa1fcWhatsApp Image 2025 08 15 at 14.51.14 8b1c5008WhatsApp Image 2025 08 15 at 14.51.19 626388fdWhatsApp Image 2025 08 15 at 14.51.19 93ea80a9WhatsApp Image 2025 08 15 at 14.51.18 3006cc1dWhatsApp Image 2025 08 15 at 14.51.17 c93f6935

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now