झारखंड के एक IPS अधिकारी और 17 पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू, वीरता के लिए मिलेगा पदक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 14, 2025

झारखंड के एक IPS अधिकारी और 17 पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू, वीरता के लिए मिलेगा पदक

रांचीः झारखंड पुलिस के एक आईपीएस समेत 17 पुलिस अधिकारी और कर्मी को वीरता, राष्ट्रपति और सराहनीय पदक का ऐलान किया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न श्रेणियों में इन सभी 17 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इन संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा गुरुवार को आदेश जारी कर दिया गया है। झारखंड पुलिस के पांच पुलिस अधिकारी और कर्मी को वीरता पदक, एक पुलिसकर्मी को राष्ट्रपति पदक और 11 पुलिसकर्मी को सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया है।

Jharkhand में अब नाइट शिफ्ट में भी महिला श्रमिक कर सकेंगी काम, राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू ने झारखंड कारखाना संशोधन बिल को दी मंजूरी
इन 5 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी को मिला वीरता पदक:
– एसआई विनय कुमार
-हेड कॉन्टेबल प्रमोद राय
– कांस्टेबल वेद प्रकाश महतो
– कांस्टेबल रामचंद्र महतो
-कांस्टेबल कृष्णा मुर्मू
इन्हें मिला विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक:
– हवलदार कैलाश कुमार श्रेष्ठा
इन 11 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी को मिला सराहनीय सेवा के लिए पदक:
– आईपीएस अनुरंजन किस्पोट्टा
– डीएसपी मनोज कुमार राय
– इंस्पेक्टर असित मोदी
– एसआई दीपक पुंज
– एएसआई महेंद्र महतो
– हवलदार विजय थापा
– कांस्टेबल विदेशी मांझी
– कांस्टेबल अजय कुमार दुबे
– हवलदार रंजीता कुजूर
– कांस्टेबल पुष्पा औरैया
– कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह

See also  थाने के अंदर पुलिस अधिकारी की पिटाई, राजनीतिक दल का फर्जी झंडा लगाये दो युवकों ने पीटा, वीडियो आया सामने
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now