सड़क सुरक्षा को लेकर लोहरदगा DTO ने चलाया चेकिंग अभियान, 37 वाहनों से वसूला जर्माना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 13, 2025

सड़क सुरक्षा को लेकर लोहरदगा DTO ने चलाया चेकिंग अभियान, 37 वाहनों से वसूला जर्माना

लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से बुधवार को उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू की अगुवाई में यातायात पुलिस के सहयोग से लोहरदगा बीएस कॉलेज एवं शहर के आसपास के क्षेत्रों में सघन वाहन जांच सह यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान में खुद डीटीओ जया शंखी मुर्मू ने बिना हेलमेट और लाइसेंस के दोपहिया चलाने वालों के साथ-साथ स्कूल बसों में सीट बेल्ट नहीं रहने पर चालान किया। वैसे वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। इस वाहन जांच सह जागरूकता अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन अमृतेश्वर गिरी, इंजीनियरिंग एनालिस्ट कृष्ण कुमार गुप्ता एवं यातायात प्रभारी शिव शंकर मार्डी ने दल बल के साथ 37 वाहनों से 1,20,500 रुपये का जुर्माना का फाइन किया।

1 5

15 अगस्त से पहले रांची में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DIG ने बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला

See also  कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव ने पेसा को लेकर पार्टी और सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदेश प्रभारी के सामने कहा-मैं किसी बंधन में नहीं बंधा

मौके पर डीटीओ जया शंखी मुर्मू ने कहा कि बिना हेलमेट और लाइसेंस के दोपहिया नहीं चलाएं। चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग निश्चित रूप से करें। उन्होंने कहा कि वाहन परिचालन के दौरान सावधानी हटी और दुर्घटना घटी की कहावत को चरितार्थ नहीं होने दें। यातायात नियमों का पालन ही जीवन की सच्ची गारंटी है।जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू ने कहा के सड़क सुरक्षा हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करके हम अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। प्रशासन ने बताया कि ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि लोहरदगा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यातायात व्यवस्था और सुदृढ़ बने।

3 4

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पैदल निकल गए नेमरा गांव घूमने, गलियों और पगडंडियों पर होते हुए खेतों का किया दौरा किसानों से की मुलाकात

उन्होंने कहा कि वाहन जांच सह जागरूकता अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति वाहन चालकों के बीच जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। वाहन जांच अभियान के दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन अमृतेश्वर गिरी, इंजीनियरिंग एनालिस्ट कृष्ण कुमार गुप्ता एवं यातायात प्रभारी शिव शंकर मार्डी तथा सुधीर सिंह अपनी-अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे। व्यस्त चौराहों और मुख्य मार्गों पर वाहनों के दस्तावेज़, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग, ओवर लोडिंग तथा नशे में ड्राइविंग जैसी प्रमुख बिंदुओं की गहन जांच की गई। वाहन जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 37 वाहनों से लगभग ₹1,20,000 का जुर्माना वसूला गया। टीम ने मौके पर ही चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, गति सीमा का सम्मान करने और मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसी आवश्यक हिदायतें दीं।

See also  Lohardaga : डीएवी स्कूल में लिगल लिट्रेसी क्लब का उद्घाटन, न्यायिक जागरूकता पर जोर

2 7

रांची के रेडिशन ब्लू में छापेमारी, जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन अमृतेश्वर गिरी ने कहा कि हेलमेट,सीट बेल्ट ज़रूर लगाएं, निर्धारित गति से चलें, नशे में वाहन न चलाए। यातायात संकेतों का पालन करें, परिवार आपका इंतजार करता है। उन्होंने कहा है कि वाहन चालकों को जागरूक करना है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। साथ ही, अपना ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का आवश्यक कागजात साथ लेकर चलना सुनिश्चित करें। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें। दोपहिया वाहनों की जांच सह यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन अमृतेश्वर गिरी, आरईए कृष्ण कुमार गुप्ता, यातायात प्रभारी शिव शंकर मार्डी एवं स्थानीय पुलिस के अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

5 44 4

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now