डेस्कः मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी पर निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने उन्हें नोटिस भेजकर 16 अगस्त तक अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। मामला तेजस्वी यादव के हालिया बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि एक ही विधानसभा क्षेत्र में दो-दो वोटर आईडी कार्ड बनाए गए हैं। तेजस्वी ने अपने बयान में सीधे तौर पर मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी का जिक्र किया था।
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR को वोटर फ्रेंडली माना,कहा-पहले 7 पेपर थे, अब तो 11 में कोई एक कागज मांगे रहे हैं
मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बुधवार को जारी किए नोटिस में मेयर को 3 दिन के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा है। मेयर निर्मला देवी पर आरोप है कि मतदाता सूची के हालिया विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान उनका नाम दो जगहों पर दर्ज है। एसआईआर के पहले भी उनका नाम वोटर लिस्ट में दो जगहों पर पाया गया था। विपक्षी दल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इसे मुद्दा बनाया है। इसके बाद चुनाव आयोग ऐक्शन में आ गया है।
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मुखिया के ठिकाने पर ED की रेड, बबीता देवी के घर छापेमारी से हड़कंप
मुजफ्फरपुर की महिला मेयर को मिले नोटिस में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने 16 अगस्त शनिवार शाम 5बजे तक निर्मला देवी को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी बुधवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी दावा किया कि मुजफ्फरपुर की मेयर और उनके रिश्तेदारों के दो-दो ईपिक नंबर हैं। निर्मला देवी के एक ही विधानसभा में दो-दो जगहों पर वोटर आईडी बने हुए हैं।




