अवैध अफीम और नगद के साथ पांच गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 26, 2022

खूंटी। खूंटी पुलिस ने 10 लाख मूल्य के अफीम और दो लाख 42 हजार 300 रुपये नकद के साथ पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
शनिवार को खूंटी डीएसपी अमित कुमार अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर पांच अवैध अफीम की खेती करने वाले ग्रामीणों की गिरफ्तारी का खुलासा कर रहे थे जिसमें उन्होंने बताया कि पांचों किसान अपने घरों से अफीम लेकर बाजार खरीद बिक्री के लिए निकले थे। पुलिस अधिक्षक की सूचना पर खूंटी डीएसपी अमित कुमार ने खूंटी मुरहू और मारंगहादा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों से पांच लोगों को कुल 8 किलो अफीम और दो लाख बयालिस हजार 300 रुपये नगद बरामद किया है।

See also  अरविंद केजरीवाल को झटका, आप के 7 बागी सांसदों की बीजेपी में एंट्री को राज्यसभा सभापति ने दी मंजूरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now