खाटूश्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी और ट्रक में टक्कर, 7 बच्चों समेत 10 की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 13, 2025

खाटूश्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी और ट्रक में टक्कर, 7 बच्चों समेत 10 की मौत

डेस्कः राजस्थान के दौसा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में कुल 10 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं।

Constitution Club of India के चुनाव में राजीव प्रताप रुडी की जीत को निशिकांत दुबे की हार क्यों मान रहे हैं लोग….कांग्रेस ने कैसे दे दी शाह को मात?
मिली जानकारी के अनुसार, सभी मृतक खाटू श्याम दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन कर वापस आने के दौरान श्रद्धालुओं का पिकअप ट्रक दौसा में हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पिकअप में सवार 7 बच्चों की मौत हो गई और 3 महिलाओं की भी जान चली गई।घटना के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु एक पिकअप पर सवार थे, जिसकी ट्रक से टक्कर हो गई। इस घटना में एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

See also  बिहार में घर की छत गिरने से दर्दनाक हादसा, दादी-पोते की मौत, भाई मलबे में फंसा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now