- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

प्रियंका गांधी वाड्रा की टीशर्ट देखकर भड़कीं मिंता देवी, पूछा- कौन हैं वो लोग मेरे, बगैर पूछे नाम क्यों लिखा?

प्रियंका गांधी वाड्रा की टीशर्ट देखकर भड़कीं मिंता देवी, पूछा- कौन हैं वो लोग मेरे, बगैर पूछे नाम क्यों लिखा?

डेस्कः बिहार की मिंता देवी कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के ऊपर भड़की हुई हैं। मिंता देवी ने पूछा है कि इन लोगों ने मुझसे बिना पूछे ऐसा किया कैसे? गौरतलब है कि प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य सांसदों ने बिहार के एसआईआर को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने एक टी-शर्ट पहनी थी, जिसपर मिंता देवी की फोटो छपी हुई थी। विपक्षी सांसदों का आरोप है कि मिंता देवी की उम्र वोटर लिस्ट में 124 साल लिखी गई है। अब मिंता देवी ने इस पर आपत्ति जताई है।

मिंता देवी के बाद अब 120 साल की आशा देवी पर सवाल, चुनाव आयोग ने कहा उम्र सही है
विपक्षी सांसद मेरे कौन?
बिहार के सिवान में मिंता देवी ने कहा कि मुझे इसके बारे में 2-4 दिन पहले ही पता चला। विपक्षी सांसद मेरे कौन होते हैं? प्रियंका गांधी या राहुल गांधी मेरे कौन होते हैं? इन लोगों को किसने अधिकार दिया कि मेरा नाम लिखा, मेरी फोटो छपी टी-शर्ट पहनें? मिंता देवी ने विपक्षी सांसदों से नाराजगी जताते हुए कहाकि मेरी उम्र के ऊपर यह लोग मेरे हितैषी क्यों बन रहे हैं। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहती हूं।

See also  पीएम मोदी की कलम सेः केंद्र की योजनाओं में कर्पूरी ठाकुर का विजन, वो सादगी के थे मिसाल, जेपी के जन्मदिन पर फटा कुर्ता पहनकर चले गए थे

 

मुखिया और सरपंच को बिहार में डेथ सर्टिफिकेट देने का अधिकार, नीतीश सरकार ने लिया बड़ा फैसला
बताया सही जन्मतिथि क्या है
वोटर लिस्ट को लेकर मिंता देवी ने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ असमानताएं हैं। हालांकि अभी तक प्रशासन की तरफ से उनके पास कोई फोन नहीं आया है। उन्होंने कहाकि मैं चाहती हूं कि मेरी जो भी डिटेल्स हैं, उसे सही किया जाए। जिस किसी ने भी यह डिटेल्स भरीं, क्या उन्होंने अपनी आंखें बंद कर रखी थीं। मिंता देवी ने सरकार से भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर मेरी उम्र 124 साल है तो वह लोग मुझे वृद्धा पेंशन क्यों नहीं दे रहे हैं? मिंता देवी ने आगे बताया कि आधार कार्ड पर मेरी जन्मतिथि 15 जुलाई 1990 है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now