खाट पर मरीज है विपक्ष की साजिश, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने लगया बड़ा आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 10, 2025

irfan ansari on khaat

जामताड़ाः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने विपक्ष पर बड़ा आरोप लगाया है । घाट पर मरीज ले जाने की खबरों पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि विपक्ष पैसे देकर घाट पर मरीज का वीडियो और तस्वीरें वायरल कराता है । उन्होंने कहा एक ट्रेंड बन गया है कि खटिया पर पेशेंट को लेकर जा रहा है जब पता किया गया है तो पता चला की खाट पर मरीज को रखवाया गया है.. बाद में पता चला कि विपक्ष के साथी इसे करवा रहे हैं ।

इरफान अंसारी ने जामताड़ा में फाइलेरिया उन्नमूलन कार्यक्रम में ये दावा किया कि हाल के दिनों में अखबारों में खाट पर मरीज की खबरें ट्रेंड कराई जा रही हैं, जब पता किया गया तो जानकारी मिली की विपक्ष के लोग उनकी छवि खराब कराने के लिए पैसे देकर जानबूझ कर खटिया पर मरीज को रखवा रहे हैं । उन्होंने ऐलान किया कि झारखंड में 15 हजार स्ट्रेचर मिल रहा है और हर गांव नें स्ट्रेचर दिया जाएगा  ताकि पहाड़ों से  मरीजों को उतारा जा सके ।

See also  रांची के मांडर में युवती के प्रेमी ने स्कूल गेट के बाहर छात्र को 20 बार चाकू से गोदा, हालत गंभीर

गौरतबल है कि हाल के दिनों में झारखंड के कई इलाकों से खाट पर मरीज ले जाने की तस्वीरें आईं थी जिसे लेकर बीजेपी ने सरकार को घेरा था। इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों के बार-बार हड़ताल करने को भी गंभीरता से लेते हुए कहा कि स्वास्थ्य को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए । उन्होंने रिम्स टू को लेकर हो रही सियासत को भी गैरवाजिब बताया है । 

शव को नहीं मिला एंबुलेंस, 10 किमी घाट पर लेकर घर पहुंचे परिजन, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now