शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट, इरफान अंसारी ने क्या बताया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 10, 2025

मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति में कोई सुधार नहीं, अमेरिका के डॉक्टर ने वीडियो से किया लाइव अध्ययन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बताया है कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य में आंशिक सुधार हो रहा है। यह अच्छा संकेत है। हालांकि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बता दें कि दो अगस्त को जमशेदपुर आवास में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

मस्तिष्क में चोट के बाद दिल्ली में इलाजरत हैं। गंभीर हालत में उन्हें विमान से दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वहां वेंटिलेटर पर जीवन रक्षक प्रणाली के सहारे रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। उनके शरीर में हल्की हलचल देखी गई है। पहले से काफी बेहतर हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति में आंशिक सुधार हो रहा है। यह काफी अच्छा संकेत है। हालांकि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ब्रेन के सीनियर चिकित्सक उनका इलाज कर रहे है। रिपोर्ट भेजकर यूएस से भी सलाह ली जा रही है।

See also  तेज रफ्तार बस और ऑटो में टक्कर, दो की मौत, ग्रामीणों ने ड्राइवर की पीटकर किया अधमरा, बस में लगाई आग

रीतलाल यादव के रंगदारी से आए पैसों को ब्याज पर लगाने का धंधा, धराया राजद विधायक का करीबी

हमलोग अपनी तरफ से बेहतर से बेहतर व्यवस्था करने में जुटे है। स्थिति गंभीर है, पर रिकवर कर रहे हैं। हम सबकी दुआओं से निश्चित रूप से रामदास सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार होगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटें। उक्त बातें स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश होने के बाद परिसदन में पत्रकार सम्मेलन में कहीं।

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोपों का किया समर्थन मंत्री इरफान अंसारी ने राहुल गांधी के द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मैं जामताड़ा का विधायक हूं। मुझे भली भांति पता है कि ईवीएम में छेड़छाड़ हो सकता है। उन्होंने कहा कि आसानी से कोई चिप्स उसमें सेट कर दिया जा सकता है, जिसमें दिए गए वोट बदल जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग फिर से पुरानी पद्धति जिसमें बैलेट पेपर से वोटिंग होता था, उसे वापस लाए।

See also  जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में ऐसे आया बर्फ का बवंडर,वायरल वीडियो ने उड़ाए होश, लोगों में फैली दहशत

गुरुजी को मिले भारत रत्न मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक बार फिर से दोहराया कि गुरु जी ने लगातार आंदोलन कर झारखंड राज्य को अलग किया। वे अपने कठिन संघर्ष और परिश्रम कर राज्य की जनता की सेवा की है। उनके कार्य और त्याग को देखते हुए उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।

चंदन मिश्रा हत्याकांड का एक और शूटर अरेस्ट, एक बार में पिस्टल कॉक नहीं कर पा रहा था रूद्रा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now