चंदन मिश्रा हत्याकांड का एक और शूटर अरेस्ट, एक बार में पिस्टल कॉक नहीं कर पा रहा था रूद्रा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 10, 2025

चंदन मिश्रा हत्याकांडः शूटर तौसीफ समेत महिला हुई अरेस्ट, 3 मददगार को STF ने पटना-बक्सर से दबोचा

राजधानी के पारस अस्पताल में 17 जुलाई को हुई चंदन मिश्रा की हत्या मामले में पटना पुलिस ने एक और शूटर विजयकांत पांडेय उर्फ रूद्रा पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले शुक्रवार को रेकी करने वाले राजेश यादव को विशेष टीम ने पकड़ा था। दोनों बक्सर जिले के सिमरी थाना इलाके के रहने वाले हैं।

वहीं, इन दोनों सहित अन्य अपराधियों को पनाह देने वाले रोहित पांडेय के रुपसपुर थानांतर्गत आनंद विहार कॉलोनी स्थित किराये के कमरे में छापेमारी के दौरान 190 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। अस्पताल में चंदन की रेकी करने के बाद अपराधी रोहित के कमरे में रुके थे और वहां हेरोइन को किताब के अंदर छिपा कर रख दिया था।

रोहित मादक पदार्थों की तस्करी का अवैध धंधा करता है। इधर, पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि 12 जुलाई को राजेश, धन्नू ओर बलवंत के साथ पारस अस्पताल में चंदन की रेकी करने गया था। उसने बताया कि यह सब कुछ शेरू के इशारे पर किया गया। राजेश वही शख्स है जिसे घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने हथियार वापस कर दिये थे।

See also  पाक पर चला ऑपरेशन 'तिलक' भारत ने बिना ट्रॉफी के मनाया एशिया कप जीत का जश्न; VIDEO

पटना में आज ‘नो हॉर्न डे’, 2 अक्टूबर तक चलेगा खास अभियान; लाउडस्पीकर के लिए भी निर्देश

शूटर और लाइनर की गिरफ्तारी के बाद अब पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद शेरू को रिमांड पर लेने का रास्ता साफ हो गया है। पटना पुलिस जल्द ही उसे रिमांड पर लेगी। यह भी संभव है कि उसी समय बलवंत को भी रिमांड पर लिया जाये।

रूद्रा एक बार में पिस्टल कॉक नहीं कर पा रहा था। सीसीटीवी फुटेज में कैद तस्वीर में उसकी तस्वीर साफ दिखी थी। पिस्टल कॉक करने के बाद वह चंदन के कमरे में घुसा और गोली मारी। इसके अलावा बाइक पर वह बीच में बैठकर भागा था।

पटना के SSP कार्तिकेय के शर्मा पटना पुलिस ने शूटर विजयकांत और लाइनर राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किये हैं। इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में हमारी टीम छापेमारी कर रही है।

See also  हेमंत सोरेन को ED ने किया गिरफ्तार,चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, 43 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा

सीएम नीतीश से मिले अनंत सिंह, जेल से बाहर आने से बाद पहली मुलाकात, 15 मिनट चली बैठक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now