झारखंड के साहिबगंज में ट्रिपल मर्डर, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से मचा हड़कंप

झारखंड के साहिबगंज में ट्रिपल मर्डर, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से मचा हड़कंप

डेस्कः तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। धारदार हथियार से एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे ने तालझारी थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

लड़कियों को इंस्टग्राम से करता था ट्रैप, यौन शोषण के आरोपी को धनबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरअसल, तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव में तीन लोगों की निर्मम हत्या हुई है। आरोपी बजल हेम्ब्रम ने धारदार हथियार से अपने पड़ोसी 80 वर्षीय नोहा बेसरा, उनकी बेटी बड़की मुर्मू और दामाद नाथनियल हांसदा की निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि नोहा बेसरा का शव घर के दरवाजे पर पड़ा था, जबकि बड़की मुर्मू और नाथनियल हांसदा के शव घर के बाहर सड़क पर थे।

झारखंड में एनकाउंटर, पुलिस ने 15 लाख के इनामी PLFI कमांडर को मार गिराया, 5 जिलों में था आतंक
पुलिस ने तुरंत शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया। घटना के बाद मृतक नाथनियल हांसदा की बहू संतोषिनी किस्कू मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि नोहा बेसरा का कोई बेटा नहीं है और उनकी बेटी व दामाद पिछले 8 सालों से उनके साथ रह रहे थे। हैरानी की बात यह है कि आरोपी बजल हेम्ब्रम नाथनियल हांसदा का दूर का रिश्तेदार भी है।

See also  गाजा में IDF हमले में मारे गए 5 पत्रकार, इजराइल का दावा-एक था इसमें हमास का आतंकी

चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को भेजा दूसरा नोटिस, दो दिन के अंदर वोटर आईडी जमा करने को कहा
घटना की सूचना मिलने पर राजमहल SDPOविमलेश त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में भूमि विवाद इस हत्याकांड का कारण सामने आया है। मामले के उद्भेदन के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जो गहन जांच में जुटी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now