छत्तीसगढ़ में नशीली दवा खिलाकर महिला ने युवक का अश्लील वीडियो बनाया, ब्लैकमेलिंग कर मांगे 5 लाख

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 5, 2025

sextortion

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक महिला द्वारा पुरुष की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये मांग रही है। महिला से परेशान होकर वह गॉर्ड की नौकरी छोड़कर गांव चला गया, लेकिन महिला लगातार उसे धमका रही है। उसने खेत गिरवी रख 3 लाख रुपये दिए हैं, बावजूद 2 लाख रुपये और देने महिला लगातार दबाव बना रही है। परेशान युवक पुलिस की शरण में पहुंचा और महिला पर अपराध दर्ज कराया है।

ऐसी चर्चा है कि इस शातिर महिला ने भिलाई के जामुल थाना में तीन युवकों पर गैंगरैप का आरोप लगाया था और इस मामले में युवकों और महिला दोनों पक्षों की काउंटर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें पुलिस ने मेडिकल के बाद गैंगरेप की पुष्टि नहीं की थी और मारपीट का मामला कायम किया था। वहीं, छावनी थाने में भी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज होने की बातें सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  दुर्ग से पकड़ा गया सैफ अली खान पर हमला करने वाला ! आरपीएफ ने फोटो देख कर दबोचा

चलती बस में अचानक लड़की की हो गई मौत, शरीर पर चिपके मिले 26 आईफोन; हैरत में पुलिस

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बालोद जिले के गांव निपानी का रहने वाला युवक पांच साल से पुरानी भिलाई स्थित सीएसपीडीसीएल की कॉलोनी में एसपीएस कंपनी के जरिए गॉर्ड का काम करता था। उसे कॉलोनी में ही रहने के लिए क्वार्टर मिला था और उसके साथ दो अन्य साथी भी रहते थे। इन सब की ड्यूटी शिफ्ट के हिसाब से होती थी। उनके क्वार्टर के पीछे ही आरोपी महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती थी।

महिला किसी न किसी बहाने युवक के क्वार्टर में आया करती थी। उनके साथियों के जाने के बाद कुछ न कुछ खाने की चीजें बनाकर देती थी। पड़ोसी होने के नाते अक्सर लाई हुई चीजें खा लिया करता था, लेकिन एक दिन वह रोटी और सब्जी बनाकर लेकर आई। जिसके खाने के बाद वह बेहोश हो गया, जब उसे होश आया तो उसके बदन पर कपड़े नहीं थे। महिला ने उसका वीडियो बना लिया। 15 मई की शाम उसे महिला वीडियो दिखाकर 5 लाख रुपये मांगने लगी। महिला अलग-अलग नंबर से फोन कर ब्लैकमेलिंग करती रही। जिसके बाद युवक ने अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी।

See also  शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब और बेटा ओसामा राजद में शामिल, लालू से मिलकर बनी बात

AI के गॉडफादर ने दी चेतावनी, कहा- अगर चैटबॉट ने अपनी भाषा बना ली तो…

पुलिस के मुताबिक महिला से पीछा छुड़ाने युवक ने अपने पिता की आधा एकड़ जमीन गिरवी रखी और 3 लाख रुपये जुटाए। जिसे देने के लिए वह 27 जुलाई को भिलाई आया और रकम देने के बाद वीडियो और फोटो सामने डिलीट करने कहा, लेकिन आरोपी महिला ने फिर धमकी दी कि जब तक वह पूरे पैसे नहीं देगा, तब तक वीडियो डिलीट नहीं होगा। परेशान युवक ने पुरानी भिलाई थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2), 351 (2) के तहत मामला दर्ज कर किया है।

तस्वीरों में शिबू सोरेन का राजनीतिक सफर…

अंतिम जोहार शिबू सोरेन: हेमंत-बसंत के कंधों पर दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर देख बिलख पड़ी जनता, पक्ष -विपक्ष सबने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now