डेस्कः बिहार के सासाराम में थार से चार लोगों के कुचले जाने का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। काराकाट थाना क्षेत्र के जमुआ में अनियंत्रित थार जीप ने चार लोगों को रौंद दिया जिसमें एक महिला की जान चली गई जबकि तीन युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने थार जीप चला रहे शख्स को पकड़ लिया। बाद में मौके पर पुलिस भी पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया गया है।
लोहरदगा का फैजान युवाओं को ISIS से जोड़ने की चला रहा था मुहिम, NIA की रिपोर्ट और कोर्ट में दिये गए बयान से खुलासा
बताया जाता है की जमुना पेट्रोल पंप के पास एक थार जीप ने तेज गति से आकर सड़क किनारे पहले एक महिला को ठोकर मारी।उसके बाद पुल के रेलिंग पर बैठे तीन युवकों को भी टक्कर मारते हुए रेलिंग तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर गड्ढे में चली गई। घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए बिक्रमगंज के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
भागलपुर में बड़ा सड़क हादसा, कांवरियों से भरी पिकअप वैन पानी में गिरी, 5 की मौत
काराकाट थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मृतक महिला जमुआ गांव की रहने वाली थी। हादसे के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना का डरा देने वाला सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखता है कि एक मोड़ पर पुलनुमा सड़के के किनारे 3 युवक बैठे हुए हैं और पास में उनकी बाइक भी खड़ी है। इतने में वहां से एक महिला गुजरती दिखती है और वह दूसरी तरह तेज रफ्तार से आ रही थार को देखकर डरती है। इसी तरह किनारे में बैठे युवक भी अनियंत्रित होकर आ रही मुसीबत को भांप लेते हैं और उठकर भागने का सोचते ही थार पहले महिला को और फिर युवकों को कुचल देती है। सभी को रौंदते हुए थार सड़क सड़क किनारे के गड्ढे में जा गिरती है। तभी मदद करने वालों की भीड़ घेर लेती है। अनियंत्रित के आने की आवाज ही इतनी तेज है कि हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
बिहार के रोहतास में थार ने चार लोगों को कुचला
एक महिला की मौत, तीन अन्य घायल#Bihar @bihar_police @RohtasPolice #BiharNews pic.twitter.com/hBxLOsWGXc
— Live Dainik (@Live_Dainik) August 4, 2025




