Video: फ्लाइट में मुस्लिम युवक की पिटाई का मामला, आरोपी युवक हिरासत में, Indigo ने दिया ये जवाब

indigo slap

डेस्कः सोशल मीडिया पर इंडिगो फ्लाइट के अंदर मुस्लिम युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल-मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। लोग थप्पड़ मारने वाले शख्स पर कार्रवाई और बैन लगाने की मांग कर रहे है। इंडिगो ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि किसी भी यात्री के साथ इस तरह का बर्ताव नाकाबिले बर्दाश्त है । मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री दूसरे यात्री को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक पैसेंजर को पैनिक अटैक आया। इस दौरान फ्लाइट में बैठे दूसरे पैसेंजर ने उस यात्री को जोरदार थप्पड़ मार दिया।पूरी वारदात पर इंडिगो ने कहा-‘हम घटना की निंदा करते हैं, हमने SOP का पालन करते हुए उस व्यक्ति को CCU एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसी को सौंप दिया है।

See also  JSSC-CGL की परीक्षा पर सरकार सख्त, 21-22 सितंबर सुबह 8 बजे दोपहर 1:30 बजे तक इंटरनेट रहेगा बंद, Paper Leak पर सख्ती

हिंदू टाइगर फोर्स आतंकी संगठन, झारखंड सरकार करेगी कार्रवाई, लगाएगी बैन, मंत्री इरफान अंसारी का बयान
इंडिगो की फ्लाइट में सफर कर रहे एक यात्री की तबीयत खराब थी। विमान में बैठकर उसकी तबीयत और खराब हुई इस वजह से फ्लाइट लेट हो गई। जब क्रू मेंबर्स इस बीमार यात्री को सहारा देकर सीट पर बैठाने जा रही थी, तभी एक अन्य यात्री ने उस बीमार व्यक्ति के मुँह पर थप्पड़ जड़ दिया।इसके बाद अन्य यात्रियों ने शख्स द्वारा थप्पड़ मारे जाने का विरोध किया। इंडिगो की फ्लाइट में यात्री को थप्पड़ मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, हाफिजुल रहमान के रूप में हुई पहचान।

 






WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now