भागलपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर विधवा की हत्या, मोबाइल नंबर नहीं देने पर मार दी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 31, 2025

सिमडेगा में युवती को घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

भागलपुरः नवगछिया पुलिस जिला में छेड़खानी का विरोध करने पर विधवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनटंगा करारी गांव के बालू टोला वार्ड नंबर-3 की 26 साल की विधवा महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या का आरोप गांव के ही एक शख्स पर लगा है।

बाहूबली आनंद मोहन के बेटे चेतन के साथ मारपीट! पटना एम्स में आधे घंटे तक बनाए रखा बंधक
बताया जा रहा है कि प्रकाश मंडल नाम के आरोपी ने देशी कट्टा से महिला की कनपट्टी पर गोली मारी। गोली सिर के आर-पार हो गया और महिला की वहीं मौके पर मौत हो गई। महिला मोनी देवी के पति जितेंद्र राम चार साल पहले कोरोनाकाल में हो गई थी। दोनों के दो बच्चे है, बेटा रौनक कुमार पांच साल का और बेटी नूतन कुमारी सात साल की है। बेटा रौनक अपने ननिहाल मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर में रहता है।

See also  लालू यादव-राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी, बिहार सरकार ने वापस लौटाई सुरक्षा

पटना के होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप कर वीडियो किया वायरल, चाइल्ड पोर्नोग्राफी का होगा केस
मृतका के ससुर की भी मौत पूर्व में हो गयी है. वह जीविका से त्रृण लेकर छोटा -मोटा दुकान अपने घर पर ही चलाती थी और उसी से अपनी सास व अपने बच्चों की परवरिश किया करती थी। घटना के संबंध में मृतका के चाचा ससुर ने बताया कि मेरे बड़े भाई की बहू छोटा-मोटा रोजगार कर अपना घर चलाया करती थी।

पटना में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, महिला दारोगा समेत 5 पुलिसकर्मी घायल
गांव का ही प्रकाश मंडल पिछले कुछ दिनों से बहू के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास करता था। बुधवार की रात को भी दुकान में जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा और बहू से उसका मोबाइल नंबर मांग रहा था।
मृतका का चाचा ससुर ने बताया कि बहू सुबह दुकान पर थी कि इसी बीच प्रकाश मंडल हाथ में हथियार लहराते हुए आया और उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही बहू गिर गयी। मैंने प्रकाश मंडल को पकड़कर उसका हथियार छीन लिया। लेकिन गुलो मंडल ने उसे छुड़ा लिया। जिस कारण वह फरार हो गया।

See also  चतरा से लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मंत्री नागमणि गिरफ्तार, नामांकन करने के बाद पुलिस ने किया अरेस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now