रांची में स्कूली छात्रा का 8 बजे अपहरण, 10 बजे पुलिस ने रामगढ़ से बच्ची को किया बरामद, मांडू थाना प्रभारी ने दिखाई जाबांजी

10 लाख के लिए सिरमटोली से स्कूली छात्रा का हुआ अपहरण, टीचर समेत 6 गिरफ्तार, पटना ले जाने की थी तैयारी

रांचीः राजधानी रांची के व्यस्त इलाके सिरम टोली चौक से सुबह आठ बजे एक स्कूली छात्रा का अपहरण किया गया । पुलिस की मुस्तैदी की वजह से बच्ची को सकुशल तीन घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया । रांची के बिशप स्कूल में पढ़ने 11 वर्षीय छात्रा को उस वक्त किडनैप कर लिया गया था जब वो ई रिक्शा पर स्कूल जा रही थी । 

सरेआम किडनैपिंग के खबर जैसे ही रांची पुलिस के वारयलेस पर प्रसारित हुई चौकसी बढ़ा दी गई और पुलिस ने पीछा करते हुए रामगढ़ के कुज्जू इलाके से बच्ची सुरक्षित बरामद कर लिया । बताया जा रहा है कि पुलिस को पीछा करते हुए देख किडनैपर्स फरार हो गए ।

घटना चुटिया थाना क्षेत्र की  है । घटना बुधवार सुबह हुई उस समय हुई जब छात्रा अपनी स्कूल बिशप वेस्टकॉट जा रही थी ।  मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने त्वरित पुलिस टीम का गठन करते हुए छापेमारी करने का निर्देश दिया । जिसके बाद पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी और अपराधियों का पीछा कर रही थी, इसी दौरान पुलिस की दबिश से परेशान होकर अपराधी बच्ची को छोड़कर फरार हो गए य़ बता दे की अपहरणकर्ता काले रंग की हुंडई की कार JH,01FU 6874 से लेकर भाग रहे थे ।

रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस दौरान मांडू थाना प्रभारी सदानंद की बहादुरी से एक अपहृत छात्रा को सकुशल बरामद किया गया।

दरअसल, रामगढ़ पुलिस को रांची पुलिस से एक लड़की के अपहरण की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस पूरी सतर्कता के साथ सड़कों पर निगरानी कर रही थी। उसी दौरान मांडू और कुजू के बीच एक कार लगभग 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ती हुई नजर आई।

मांडू थाना प्रभारी सदानंद ने बिना समय गंवाए कार का पीछा शुरू कर दिया। पीछा करने पर अपराधियों ने कार की रफ्तार और तेज कर दी और भीड़भाड़ वाले इलाके की ओर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने अपनी गाड़ी से अपराधियों की कार को रोकने की कोशिश में टक्कर भी मारी, लेकिन अपराधी फिर भी नहीं रुके।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सदानंद ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और निशाना साधा। तभी उन्होंने देखा कि कार की पिछली सीट पर एक छात्रा बंधक बनाकर बैठाई गई है। छात्रा को किसी तरह की चोट न पहुंचे, इस डर से थाना प्रभारी ने गोली नहीं चलाई

हालांकि पुलिस की कार्रवाई और पिस्तौल ताने देख अपराधी घबरा गए। डर के मारे उन्होंने छात्रा को कुजू स्थित एक बैंक के पास चलती कार से सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए। थाना प्रभारी सदानंद की सूझबूझ और साहस से छात्रा को सुरक्षित बचा लिया गया। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now