मोदी ने ट्रंप का बिना नाम लिया कहा कि दुनिया के किसी नेता ने सीजफायर के लिए नहीं कहा, राहुल के सवाल पर PM का जवाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 29, 2025

मोदी ने ट्रंप का बिना नाम लिया कहा कि दुनिया के किसी नेता ने सीजफायर के लिए नहीं कहा, राहुल के सवाल पर PM का जवाब

डेस्कः संसद पर ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के सवाल का जवाब अपने अंदाज में दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बिना नाम लिया मोदी ने ने कहा कि दुनिया के किसी नेता ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर करने के लिए नहीं कहा। इससे पहले राहुल गांधी ने लोकसभा में पहलगाम हमले और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर को अचानक बंद किये जाने और पाकिस्तान के साथ सीजफायर को लेकर कहा था कि ट्रंप ने 29 बार भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के एलान करने की बात कह चुके है। अगर पीएम मोदी में हिम्मत है तो संसद में आकर कहे कि ट्रंप झूठ बोल रहे है।

30 मिनट ने सीजफायर कर दिया, आपमें इच्छाशक्ति नहीं, राहुल गांधी ने ट्रंप के एलान को लेकर पीएम मोदी को घेरा
उन्होंने आगे कहा कि नौ मई की मध्य रात्रि और दस मई की सुबह हमारी मिसाइलों ने पाकिस्तान के कोनों में प्रहार किया और पाकिस्तान को घुटनों पर आने के लिए मजबूर किया।पीएम मोदी ने कहा, “जब पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार हुआ, तो पाकिस्तान ने फोन करके डीजीएमओ के सामने फोन करके गुहार लगाई कि बस करो बहुत मारे। अब ज्यादा मार झेलने की ताकत नहीं है। प्लीज हमला रोक दो। भारत ने तो पहले दिन ही कह दिया था कि हमने हमारा लक्ष्य पूरा कर दिया है। अगर अब कुछ करोगे, तो महंगा पड़ेगा।भारत की स्पष्ट नीति थी, सेना के साथ मिलकर तय की गई नीति थी कि उनके आकाओं का ठिकाना हमारा लक्ष्य है।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “9 तरीख की रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने मुझसे बात करने का प्रयास किया, वो घंटे भर कोशिश कर रहे थे लेकिन मेरी सेना के साथ बैठक चल रही थी, तो मैं उठा नहीं पाया, लेकिन बाद में मैंने कॉल बैक किया। फिर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जी ने मुझे बताया कि पाकिस्तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है। इस पर मैंने कहा कि अगर पाकिस्तान का ये इरादा है, तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा। अगर पाकिस्तान हमला करेगा तो हम बड़ा हमला कर जवाब देंगे। आगे मैंने कहा था, ‘हम गोली का जवाब गोले से देंंगे’।”

See also  Operation Sindoor अभी जारी रहेगा, मारे गये 100 आतंकवादी, सर्वदलीय बैठक में एयरस्ट्राक की सराहना

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now