- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

31 जुलाई को रांची लौटेंगे मुख्यमंत्री, विधानसभा सत्र से पहले विधायकों के साथ करेंगे बैठक

31 जुलाई को रांची लौटेंगे मुख्यमंत्री, विधानसभा सत्र से पहले विधायकों के साथ करेंगे बैठक

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जुलाई को दिल्ली से रांची लौट आयेंगे। वह अपने पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के इलाज के सिलसिले में दिल्ली में है। शिबू सोरेन का इलाज दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि सीएम सत्ताधारी गठबंधन के सभी विधायकों के साथ बैठक करेंगे। विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर रणनीति बनायी जायेगी। सीएम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी स्वागत करेंगे। वह 31 जुलाई को देवघर आ रही हैं, सीएम एक अगस्त को धनबाद भी जा सकते हैं।

देवघर में भीषण सड़क हादसा, कांवरियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, चार के मौत की सूचना, कई घायल
दिल्ली से ही लगातार कर रहे हैं झारखंड की मॉनिटरिंग
मुख्यमंत्री दिल्ली के झारखंड भवन से लगातार राज्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। राष्ट्रपति के आगमन से लेकर झारखंड आदिवासी महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के बाबत लगातार अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर रहे हैं। मुख्य सचिव व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। जो भी आवश्यक विधेयक है उसकी कॉपी दिल्ली में ही मंगवाकर उसकी मंजूरी भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री दिनभर में एक बार दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल जाते हैं, जहां गुरू जी का इलाज चल रहा है। वहीं झारखंड भवन से राज्य में चल रही योजनाओं के बाबत जानकारी लेते हैं। जरूरत पड़ने पर संबंधित जिलों के डीसी को सीधे निर्देश भी देते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार सक्रियता बनाये हुए हैं।

See also  सीता सोरेन ने दाखिल की याचिका, पासपोर्ट रिलीज करने की लगाई गुहार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now