10 साल में पहली बार टीम इंडिया के माथे पर लगा ये कलंक, गेंदबाजों ने जमकर कटाई नाक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 26, 2025

team-india-england-match

डेस्कः मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में 358 रन बनाए थे। इसके बाद लग रहा था कि भारतीय टीम मैच में बनी रहेगी, क्योंकि इस मैदान के आंकड़े ही कुछ इस तरह के हैं कि अगर आप पहली पारी में 350+ रन बना लेते हैं तो आप मैच में बने रहेंगे।

हालांकि, गेंदबाजों ने टीम इंडिया की लुटिया डुबो दी और पिछले 10 साल का इतिहास पानी में मिल गया। भारतीय टीम ने पिछले 10 साल में किसी भी ओवरशीट टेस्ट मैच में एक पारी में 500 से ज्यादा रन नहीं बनने दिए थे, लेकिन अब ऐसा हो चुका है।

इंग्लैंड की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 135 ओवर में सात विकेट खोकर 544 रन बनाए। इंग्लैंड ने 4 से ज्यादा के रन रेट से ये रन बनाए। पिछले 10 साल में किसी भी ओवरशीज टेस्ट मैच में इतने रन भारतीय गेंदबाजों को नहीं पड़े, लेकिन अब वह रिकॉर्ड धराशायी हो गया है। जनवरी 2015 में आखिरी बार भारत के खिलाफ किसी SENA कंट्री ने 500 से ज्यादा रन बनाए थे।

See also  LPG Price 1 April: एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, नवरात्रि में मिली ₹45 की राहत, जानें अपने शहर में कीमत

रांची में ठाकुरगांव थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, आरोपियों लोहरदगा के कुडू तक किया पीछा

इंग्लैंड के लिए अकेले जो रूट ने 150 रन बनाए, जबकि बेन डकेट 94 रन बनाकर आउट हुए। उनके साथी ओपनर जैक क्रॉली ने 84 रनों का योगदान दिया। कप्तान बेन स्टोक्स 77 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि 71 रन ओली पोप ने भी बनाए। इस समय इंग्लैंड की टीम पहली पारी के आधार पर 186 रन आगे है।

टीम इंडिया के लिए इस टेस्ट मैच को जीतना तो दूर ड्रॉ कराना भी मुश्किल लग रहा है, क्योंकि भारत एक बल्लेबाज कम खिला पाएगा, क्योंकि ऋषभ पंत पैर की उंगली में फ्रैक्चर होने के बाद शायद बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। पहली पारी में उन्होंने आखिर में बल्लेबाजी जरूर की थी, लेकिन दो दिन के बाद उनका फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरना मुश्किल ही लग रहा है, क्योंकि अब सूजन ज्यादा हो चुकी है और चलना भी उनका मुश्किल होगा। उधर, इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि चौथे दिन 50-60 रन और जोड़े जाएं और भारत पर पारी से हारने का दबाव बनाया जाए।

See also  देवघर में पुरोहित को अपराधियों ने मारी गोली, पैर से निकाली गई गोली

HIV संक्रमित लड़की से दो साल तक रेप, जबरन गर्भपात; डॉक्टर सहित 6 के खिलाफ केस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now