अंबा प्रसाद से जुड़े मामले में ED ने DMO से लिये अहम दस्तावेज, बालू के अवैध खनन को लेकर जुटाये जा रहे हैं साक्ष्य

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 25, 2025

अंबा प्रसाद से जुड़े मामले में ED ने DMO से लिये अहम दस्तावेज, बालू के अवैध खनन को लेकर जुटाये जा रहे हैं साक्ष्य

रांचीः बड़कागांव से कांग्रेस पार्टी की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े मामले में गुरूवार को ईडी की टीम ने हजारीबाग डीएमओ अजीत कुमार से कुछ दस्तावेज हासिल किये हैं। इन दस्तावेज के आधार पर ईडी पूरे मामले का विश्लेषण कर रही है। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व ईडी ने हजारीबाग के डीएमओ कार्यालय का सर्वे किया था। इस दौरान वहां से कुछ दस्तावेज जांच के लिए जब्त किये, लेकिन कुछ दस्तावेज लेने शेष रह गये थे।

निशिकांत दुबे की पत्नी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, देवघर मेडिकल कॉलेज के मामले में जांच पर रोक
मालूम हो कि ईडी ने अंबा प्रसाद के परिवारिक सदस्यों के खिलाफ दर्ज ईसीआईआर की जांच के दौरान चार जुलाई को छापेमारी की थी। अंबा प्रसाद के कार्यालय, उनके भाई के सीए और बालू कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। इस दौरान बालू के अवैध कारोबार से संबंधित दस्तावेज ईडी को मिले थे।

See also  जलसहिया बहनों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देंगे उपहार, रांची में 25 हजार जलसहिया का महाजुटान

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी, देखिये सफल उम्मीदवारों की लिस्ट
इसके अलावा अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के सीए के ठिकाने से करीब 15 लाख रुपये नकद मिले थे। बालू के कारोबार में आगे की जांच और साक्ष्य एकत्रित करने के लिए ईडी ने खनन कार्यालय का सर्वे किया था। इस दौरान खनन कार्यालय से ईडी ने इस बात की जानकारी हासिल की थी कि बालू खनन के लिए लीज किसे दिया गया था और खनन से संबंधित दस्तावेज किसके नाम पर थे। ईसीआईआर की जांच के दौरान ईडी बालू के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के बारे में साक्ष्य एकत्रित करने का प्रयास कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now