हेमंत कैबिनेट में 21 एजेंडों पर लगी मुहर, पुलिस, कक्षपाल, सिपाही, होमगार्ड, उत्पाद सिपाही नियुक्ति परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला

हेमंत कैबिनेट में 21 एजेंडों पर लगी मुहर, पुलिस, कक्षपाल, सिपाही, होमगार्ड, उत्पाद सिपाही नियुक्त परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला

रांचीः गुरूवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 21 एजेंडों पर मुहर लगी। झारखंड राज्य के पुलिस, कक्षपाल, सिपाही, होमगार्ड, उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियामवली 2025 के गठन के उपरांत पुलिस विज्ञापन को रद्द करने, भविष्य के नियुक्ति में पूर्व के आवेदनकों के शुल्क को माफ करने, उम्र की छूट के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी दी गई है। विज्ञापन संख्या 1720 को रद्द किया गया।अब अटल मोहल्ला क्लिनिक को मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक के नाम से जाना जायेगा।

निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम पर केस, गलत कागजात के जरिये मेडिकल कॉलेज खोलने की थी तैयारी,बचाव में उतरे बाबूलाल मरांडी

कैबिनेट के फैसले
उग्रवादी घटना या देश के लिए वीर गति प्राप्त करने वाले अर्धसैनिक बलों के परिजनों की नियुक्ति प्रक्रिया और अनुग्रह को मंजूरी
एजी के प्रतिवेदन को मंजूरी, सत्र में पेश होगा प्रतिवेदन

अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक करने को मंजूरी
राज्य के प्रारंभिक विद्यालय में सृजित उर्दू शिक्षकों का पद प्रत्यार्पण कर नए पदों का सृजन
30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत होने वाले कर्मियों को काल्पनिक वेतन वृद्धि को मंजूरी
डॉक्टर रीना कुमारी को बर्खास्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी
डालटेनगंज में विशेष न्यायालय गठन को मंजूरी

झारखंड राज्य विधि विज्ञान केंद्र में नियुक्ति नियामवली को मंजूरी
आयुष सेवा स्वास्थ्य सेवा संशोधन नियमावली को मंजूरी

झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक 2025 के गठन की स्वीकृति दी गयी

कैबिनिट ने स्टेट यूनिवर्सिटी कमीशन के गठन की स्वीकृति दी

GwnkjCpakAAky16GwnkjC3bAAAgfCwGwnkjCpbgAAJ9Xv

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now