पटनाः बिहार विधानसभा में कटौती प्रस्ताव के समर्थन में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर खूब हमला बोला। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ दोनों उपमुख्यमंत्री पर खूब तंज कसा। इस दौरान विधानसभा में हंगामा भी हुआ और खूब हंसी का माहौल भी बना। तेजस्वी ने मौका देखकर मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी को भी नहीं बख्शा।
बिहार के वोटर लिस्ट में नहीं है नाम, तो चुनाव आयोग देगा एक महीने का समय, SIR पर बड़ा अपडेट
तेजस्वी यादव ने सदन में कहा कि हम कटौती प्रस्ताव का समर्थन इसलिए कर रहे है क्योकि पिछले 20 सालों से एक खटारा सरकार चल रही है। अगर कोई गाड़ी 15 साल चलती है तो उसे बदल दिया जाता है लेकिन यहां तो खटारा गाड़ी पिछले 15 सालों से सरकार चला रही है। तेजस्वी के इतना कहने के बाद सत्ता पक्ष की ओर से हंगामा होने लगा उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा खड़े हुए और तेजस्वी यादव को कहा कि आपके पिता ने इस राज्य को खटारा बना दिया था, मुख्यमंत्री नीतीश ने उस खटारा बिहार को सुधारा है। इतना कहने के बाद तेजस्वी यादव फिर खड़े हुए और कहा कि आपको बोलना नहीं चाहिए, पता नहीं लालू जी ने आपका क्या बिगाड़ा है, आप यहां आकर खुन्नस निकालते है। एक केंद्रीय मंत्री इनको जीने नहीं दे रहे है, सम्राट चौधरी का कद इतना बढ़ गया है, वहां का खुन्नस यहां निकाल रहे है।
निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम पर केस, गलत कागजात के जरिये मेडिकल कॉलेज खोलने की थी तैयारी,बचाव में उतरे बाबूलाल मरांडी
तेजस्वी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार की सरकार नचकली सरकार हो गई है। सबसे पहले हमने ही कहा था कि 10 लाख नौकरी देंगे। हम जब साथ थे तो हमने नौकरी दी बिना पेपर लीक के नौकरी दी। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कहते है कि बिहार में पेपर लीक हुआ ही नहीं है, जबकि पेपर लीक होने के बाद पेपर कैंसल किया गया है। इसके बाद सम्राट चौधरी खड़े हुए और उन्होने कहा कि वो कभी ऐसा बोले ही नहीं है, तब तेजस्वी ने कहा कि मोबाइल पर दिखाये, अगर आप पेपर लीक नहीं होने की बात कहते है तो इसका मतलब है कि आप पेपर लीक करने वालों को संरक्षण दे रहे है।
प्रशांत किशोर पर FIR दर्ज, विधानसभा घेराव को लेकर पटना पुलिस का एक्शन
तेजस्वी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार को सीखना चाहिए कि चंद्रबाबू नायडू अपने राज्य के लिए कैसे स्पेशल पैकेज लेते है। एसआईआर पर भी चंद्रबाबू खुलकर बोले लेकिन हमारे मुख्यमंत्री को तो हाईजैक कर लिया गया है। विजय चौधरी जी बेहतर बता सकते है। मुख्यमंत्री के आसपास के लोग बीजेपी के लिए काम कर रहे है। इसके बाद विजय चौधरी खड़े हुए और कहा कि मुख्यमंत्री को कोई भी हाईजैक नहीं कर सकता है आप ने भी हाईजैक करने की कोशिश की थी लेकिन नहीं कर सके।
"मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हो गए है हाईजैक"
"खटारा गाड़ी चला रहा है बिहार सरकार"
"विजय सिन्हा को केंद्रीय मंत्री जीने नहीं दे रहे है"
(तेजस्वी यादव ने विधानसभा में सरकार को ऐसे घेरा)@yadavtejashwi @TejashwiOffice @TejashwiYdvRJD @RJDforIndia @manojkjhadu @MisaBharti… pic.twitter.com/ohBaoTrMrC
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 24, 2025
जगदीप धनकड़ को मोदी कैबिनेट के दो मंत्रियों ने किया था फोन, बताया क्यों PM हो गए नाराज
तेजस्वी यादव ने एक एक करके सरकार के चार मंत्रियों पर निशाना साधा। अशोक चौधरी पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यहां एक जमाई आयोग बना है। जीतन राम मांझी जी का दामाद, चिराग पासवान जी के बहनोई, अशोक चौधरी जी के दामाद। वैसे अशोक चौधरी जी के दामाद को आरएसएस कोटे से जगह मिली है। बिहार में आरएसएस का भी कोटा है। प्रधानमंत्री जी अब परिवारवाद पर क्या बोलेंगे। बिहार में एनडीए को नेशनल दामाद अलाइंस बोल देना चाहिए। तेजस्वी यादव अपने संबोधन में नीतीश कुमार और सरकार के मंत्रियों पर हमला कर रहे थे, इसी दौरान सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव आपस में भिड़ गए और हंगामे होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।


