दिलवाले से दिलफेंक बन गए दिल्लीवाले, खूब करते हैं शादी के बाद अफेयर; चौकाने वाली रिपोर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 24, 2025

गैंगस्टर के प्यार में पागल IAS अधिकारी की पत्नी, किडनैपिंग केस में भी आया नाम, जानिये क्या हुआ इसका अंजाम

दिल्ली: अब तक दिलवालों की दिल्ली कही जाती थी। लेकिन अब दिलफेंक दिल्ली कहने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। एक डेटिंग साइट ने इसका खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार एनसीआर में विवाहेत्तर संबंधों यानी शादी के बाद किसी और से संबंध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वैश्विक डेटिंग साइट एशले मैडिसन की जून 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के टॉप 20 शहरों में से नौ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से हैं। सूची में देश की राजधानी का मध्य दिल्ली इलाका दूसरे नंबर पर है।

इसमें मध्य दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद जैसे क्षेत्र शामिल हैं। वहीं, मुंबई, जो पिछले साल दूसरे स्थान पर था, इस बार शीर्ष 20 शहरों की सूची से बाहर हो गया है।

निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम पर केस, गलत कागजात के जरिये मेडिकल कॉलेज खोलने की थी तैयारी,बचाव में उतरे बाबूलाल मरांडी

See also  जस्टिस वर्मा ने खुद को XXX बताया, सुप्रीम कोर्ट की याचिका में क्यों छिपाई पहचान

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में विवाहेत्तर संबंधों की तलाश में तमिलनाडु का छोटा शहर कांचीपुरम सबसे आगे निकल गया है। हैरानी की बात यह है कि कांचीपुरम ने दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है। कांचीपुरम पिछले साल 17वें स्थान पर था लेकिन इस बार यह पहले स्थान पर पहुंच गया है।

एशले मैडिसन ने बताया कि भारत में बेवफाई की दर में काफी इजाफा हुआ है खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में। हालांकि, रिपोर्ट में इसका स्पष्ट कारण नहीं बताया गया लेकिन माना जा रहा है कि छोटे शहरों में लोग अब ऐसी साइट्स का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं। यह बदलाव भारत में रिश्तों के प्रति लोगों के बदलते नजरिए को दर्शाता है।

ऑनलाइन डेटिंग और सोशल नेटवर्किंग से जुड़ी एशले मैडिसन एक कनाडाई-फ्रांसीसी एजेंसी है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो शादीशुदा होने के बाद भी नए पार्टनर की तलाश करते हैं। भारत के शहरों में इसके इस्तेमाल करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।

See also  जवानी खराब कर रहे वीडियो गेम्स, लड़कों की एक पीढ़ी ऑनलाइन औसत से ज्यादा समय दे रही

संतुष्ट नहीं कर पाता था पति; यूट्यूब से सीखा मर्डर का तरीका, नशा देकर फरजाना ने चाकू से गोदा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now