शर्मनाक! छात्रों के बीच बांटे जाने वाले किताबों को जला कर स्कूल में बनाया MDM, शिक्षा विभाग हकरत में आई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 24, 2025

शर्मनाक! छात्रों के बीच बांटे जाने वाले किताबों को जला कर स्कूल में बनाया MDM, शिक्षा विभाग हकरत में आई

गुमलाः जिले के भरनो प्रखंड के जौली गांव में शिक्षा के मंदिर में किताबों के अपमान का मामला सामने आया है। जौली गांव स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को छात्र-छात्राओं के बीच बांटे जानेवाली किताब जला कर मिड डे मिल बनाने का मामला प्रकाश में आया है। एमडीएम के लिए रसोई गैस की जगह किताब जलाने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है।

निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम सहित 4 पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का केस, गलत कागजात के जरिये मेडिकल कॉलेज खोलने की थी तैयारी
विद्यालय में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का मामला सामने आने के बाद विभाग की ओर से सख्त निर्देश दिये गए है कि सरकारी स्कूलों में मिड डे मिल बनाने के लिए सिर्फ रसोई गैस का उपयोग करना है। किताब फाड़ कर मिड डे मिल बनाने वाली रसोइया बिरसमुनी देवी ने बताया कि गैस खत्म हो गया है, इसलिए लकड़ी के चूल्हा में खाना बना रहे हैं। मास्टर साहब द्वारा यह किताब लाकर मुझे दी गयी है, लकड़ी सुलगाने के लिए मैं किताब को जला रही हूं। इसमें कुछ किताबों को दीमक भी खा गयाी थी।

See also  गुमला में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान, घाघरा वन क्षेत्र में 65 डिसमिल में लगी फसल नष्ट

गुमला में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक और युवती
बुधवार को रसोइया द्वारा मेन्यू के हिसाब से चावल, दाल और सोयाबीन बरी व आलू की सब्जी बनायी जा रही थी। सरकारी शिक्षक राजेश खेस प्रभारी एचएम है, जबकि एक पारा शिक्षक कुचडू उरांव कार्यरत हैं। इधर इस मामले को लेकर बीडीओ भरनो अरूण कुमार सिंह ने कहा है कि यह मामला संज्ञान में आया है। यह बहुत गंभीर मामला है। मामले की सत्यता की जांच करायी जायेगी। मामला सही पाये जाने पर उचित कार्रवाई की जायेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now