गया में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा हथियार बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 28, 2026

गया में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा हथियार बरामद

डेस्कः नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखे गए विस्फोटक समेत अन्य सामग्री की बरामदगी की गई है। नक्सली विध्वंसक योजना को अंजाम देने की फिराक में थे। किंतु सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान यह सफलता मिली और नक्सलियों की मंशा विफल कर दी गई।

पटना NEET छात्रा मौत मामले में बिल्डिंग मालिक समेत 16 संदिग्धों का DNA टेस्ट, AIIMS से मांगा गया सेकंड ओपिनियन
नक्सलियों के ठिकाने से विस्फोटक बरामद : CRPF के एफ 47 बटालियन द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन में यह सफलता मिली। दरअसल गया के छकरबंधा क्षेत्र अंतर्गत गोबरदाहा के इलाके में नक्सलियों द्वारा विस्फोटक छुपाए जाने की सूचना सुरक्षा बलों को मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
पचरूखिया शिविर से 3.5 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित जंगल क्षेत्र में गोबरदाहा के इलाके में विस्फोटक की बड़ी खेप मिली। इसके अलावा लोटा थाना के भुसिया के जंगल से राइफल, कट्टा, कारतूस की बारामदगी की गई है।
इन विस्फोटकों की हुई है बरामदगी : बरामद विस्फोटकों में 29 पीस डेटोनेटर, प्रेशर आईईडी (3 किलोग्राम स्टील केन में), गांठदार कॉर्डेक्स तार 25 मीटर, 7.62 मिमी बॉल जिंदा गोला बारूद 33 नग, इसका खोखा 13 नग, एके-47 के 7 कारतूस, राइफल, देसी कट्टा, एके-47 के 18 खोखा, 9 मिमी बॉल लाइव राउंड 2 पीस, इंसास राइफल के दो पीस कारतूस, .0303 के खोखे की बरामदगी हुई है। लुटुआ के भुसिया के जंगल से राइफल, देसी कट्टा की बारामदगी हुई है।

See also  चुनाव आयोग ने देवघर SP, दुमका IG और पलामू के नये DIG की नियुक्ति को लेकर जारी किया नोटिफिकेशन

सिवान-भागलपुर-बेगूसराय कोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद हडकंप, परिसर को कराया गया खाली

CRPF गया मुख्यालय के कमांडेंट अवधेश कुमार ने बताया कि ”सूचना मिली थी कि गोबरदाहा के इलाके में हथियार, गोला बारूद और विस्फोटक छुपाकर रखे गए हैं. सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ की एफ 47 बटालियन द्वारा अभियान चलाया गया और यह सफलता मिली है. बरामद विस्फोटक में प्रेशर आईडी स्टील केन में 3 किलोग्राम, एके-47 के कारतूस हैं. सुरक्षा बलों की कार्रवाई चल रही है।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now